झारखंड विधानसभा चुनाव: सुबह 11 बजे तक 20 सीटों पर 28.51 प्रतिशत मतदान

झारखंड विधानसभा चुनाव: सुबह 11 बजे तक 20 सीटों पर 28.51 प्रतिशत मतदान

वोट डालने के लिए अपनी बारी का इंतजार करते मतदाता। फोटो: एएनआई।

रांची/भाषा। झारखंड विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में 20 सीटों पर शनिवार सुबह 11 बजे तक 28.51 प्रतिशत मतदान हुआ। वहीं हिंसा की एक घटना छोड़कर मतदान सभी जगह शांतिपूर्ण ढंग से जारी है।

Dakshin Bharat at Google News
झारखंड के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी विनय कुमार चौबे ने बताया कि आज सुबह 11 बजे तक कुल 28.51 प्रतिशत मतदान हुआ है। सिसई को छोड़कर अन्य सभी विधानसभा क्षेत्रों में पूरी तरह शांतिपूर्ण ढंग से मतदान जारी है।

सबसे अधिक मतदान नक्सल प्रभावित मझगांवा में 36.73 प्रतिशत हुआ। सुबह 11 बजे तक बहरागोड़ा में 28.5 प्रतिशत, घाटशिला में 26.8 प्रतिशत, पोटका में 27.0 प्रतिशत, जुगसलाई में 27.20 प्रतिशत, जमशेदपुर पूर्वी में 21.01 प्रतिशत, जमशेदपुर पश्चिमी में 20.30 प्रतिशत, सराइकेला में 29.12 प्रतिशत मतदान हुआ।

इसी प्रकार चाईबासा में 32.56 प्रतिशत, मझगांवा में 36.73 प्रतिशत, जगन्नाथपुर में 30.02 प्रतिशत, मनोहरपुर में 30.79 प्रतिशत, चक्रधरपुर में 31.50 प्रतिशत, खरसांवां में 31.64 प्रतिशत, तमाड़ में 29.35 प्रतिशत, तोरपा में 30.21 प्रतिशत, खूंटी में 28.85 प्रतिशत, मांडर में 31.15 प्रतिशत, सिसई में 32.25 प्रतिशत, सिमडेगा में 26.92 प्रतिशत, कोलेबीरा में 28.50 प्रतिशत मतदान हुआ।

झारखंड की 81 सदस्यीय विधानसभा के लिए पांच चरणों में 20 दिसम्बर तक मतदान होना है। पहले चरण में 13 सीटों पर 30 नवंबर को मतदान हुआ था। मतगणना 23 दिसंबर को होगी।

Tags:

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

भरोसा रखें, घबराएं नहीं भरोसा रखें, घबराएं नहीं
कुछ लोगों ने जमाखोरी और कालाबाजारी शुरू कर दी है
सरकार ने घरेलू एलपीजी की निरंतर आपूर्ति सुनिश्चित की, कहा- घबराकर बुकिंग करने की कोई जरूरत नहीं
बेंगलूरु अपार्टमेंट्स फेडरेशन ने लोगों से एलपीजी का जिम्मेदारी से उपयोग करने की अपील की
राहुल गांधी ऊर्जा मुद्दे पर गलत सूचना फैला रहे हैं: गिरिराज सिंह
ईरान अपने शहीदों के खून का बदला लेने से पीछे नहीं हटेगा: नए सर्वोच्च नेता
ईरान ने इजराइल पर बरसाईं बैलिस्टिक मिसाइलें, 60 लोग घायल
'अमेरिका और उसके सहयोगियों को लाभ पहुंचाने वाला कोई भी तेल हॉर्मुज़ जलडमरूमध्य से नहीं गुजरने देंगे'