महाराष्ट्र मंत्रिमंडल का हुआ विस्तार, उपमुख्यमंत्री बने अजित पवार
महाराष्ट्र मंत्रिमंडल का हुआ विस्तार, उपमुख्यमंत्री बने अजित पवार
मुंबई/भाषा। महाराष्ट्र मंत्रिमंडल का सोमवार को विस्तार किया गया और राकांपा नेता अजित पवार ने उद्धव ठाकरे नीत सरकार में उपमुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। पिछले डेढ़ महीने में दूसरी बार पवार ने उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली है।
इससे पहले उन्होंने राकांपा से बगावत करते हुए भाजपा से हाथ मिला लिया था और 23 नवंबर को उपमुख्यमंत्री पद की शपथ भी ले ली थी। हालांकि 26 नवंबर को उन्हें इस्तीफा देना पड़ा क्योंकि देवेंद्र फडणवीस की अगुवाई वाली सरकार तीन दिन में ही गिर गई।
Shiv Sena's Aaditya Thackeray takes oath as minister in Maharashtra Government. pic.twitter.com/ammdFNEuO1
— ANI (@ANI) December 30, 2019
पवार के अलावा महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता अशोक चव्हाण ने भी सोमवार को कैबिनेट मंत्री की शपथ ली। राकांपा नेता और विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष दिलीप वाल्से पाटिल, विधान परिषद में विपक्ष के पूर्व वेता धनंजय मुंडे और विधानसभा में विपक्ष के पूर्व नेता विजय वडेट्टीवार ने भी शपथ ली।
Mumbai: Senior Congress leader and former CM, Ashok Chavan takes oath as minister in Maharashtra Government pic.twitter.com/BPxEI6US7z
— ANI (@ANI) December 30, 2019
राज्यपाल बीएस कोश्यारी ने नए मंत्रियों को विधान भवन में पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे और राकांपा नेता शरद पवार मौजूद थे। राकांपा नेता दिलीप वाल्से पाटिल, धनंजय मुंडे और कांग्रेस नेता विजय वडेट्टीवार ने कैबिनेट मंत्रियों के रूप में शपथ ली।
Comment List