पाकिस्तान का करतारपुर जाने वाले श्रद्धालुओं से सेवा शुल्क वसूलना ‘जजिया’ के समान: हरसिमरत

पाकिस्तान का करतारपुर जाने वाले श्रद्धालुओं से सेवा शुल्क वसूलना ‘जजिया’ के समान: हरसिमरत

हरसिमरत कौर बादल

डेरा बाबा नानक (गुरदासपुर)/भाषा। केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर बादल ने पाकिस्तान द्वारा करतारपुर साहिब गुरुद्वारा जाने वाले श्रद्धालुओं से 20 डॉलर का सेवा शुल्क लेने पर जोर दिए जाने की शनिवार को निंदा की और इसकी तुलना ‘जज़िया’ से की।

Dakshin Bharat at Google News
यहां बनने वाली एकीकृत जांच चौकी (आईसीपी) के स्थान का दौरा करने आई केंद्रीय मंत्री ने कहा कि यह शुल्क निंदनीय है और ‘जजिया’ लागू करने के समान है। पत्रकारों ने जब पाकिस्तान द्वारा शुल्क वसूलने के बारे में पूछा तो उन्होंने इसकी निंदा करते हुए कहा कि विदेश मंत्रालय ने पाकिस्तान सरकार के समक्ष यह मुद्दा उठाया है।

जजिया एक प्रकार का धार्मिक कर होता है। इतिहास में इसे मुस्लिम राज्य में रहने वाली गैर-मुस्लिम जनता से वसूल किया जाता था। बादल ने केंद्र को एकीकृत जांच चौकी का नाम ‘सत करतार आईसीपी’ नाम पर रखने का भी अनुरोध किया।

बादल ने कहा, 500 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाली एकीकृत जांच चौकी 31 अक्टूबर तक तैयार हो जाएगी। वे शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष और अपने पति सुखबीर सिंह बादल के साथ आईसीपी भी गईं और वहां काम की समीक्षा की।

Tags:

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

भरोसा रखें, घबराएं नहीं भरोसा रखें, घबराएं नहीं
कुछ लोगों ने जमाखोरी और कालाबाजारी शुरू कर दी है
सरकार ने घरेलू एलपीजी की निरंतर आपूर्ति सुनिश्चित की, कहा- घबराकर बुकिंग करने की कोई जरूरत नहीं
बेंगलूरु अपार्टमेंट्स फेडरेशन ने लोगों से एलपीजी का जिम्मेदारी से उपयोग करने की अपील की
राहुल गांधी ऊर्जा मुद्दे पर गलत सूचना फैला रहे हैं: गिरिराज सिंह
ईरान अपने शहीदों के खून का बदला लेने से पीछे नहीं हटेगा: नए सर्वोच्च नेता
ईरान ने इजराइल पर बरसाईं बैलिस्टिक मिसाइलें, 60 लोग घायल
'अमेरिका और उसके सहयोगियों को लाभ पहुंचाने वाला कोई भी तेल हॉर्मुज़ जलडमरूमध्य से नहीं गुजरने देंगे'