बिहार में राजग से मुकाबले के लिए रघुवंश प्रसाद ने विपक्ष को सुझाया यह फॉर्मूला

बिहार में राजग से मुकाबले के लिए रघुवंश प्रसाद ने विपक्ष को सुझाया यह फॉर्मूला

रघुवंश प्रसाद सिंह

पटना/भाषा। बिहार में लोकसभा चुनाव के दौरान करारी हार का सामना कर चुके विपक्षी दल आने वाले विधानसभा चुनाव में राजग से मुकाबले की रणनीति पर मंथन कर रहे हैं। इसी कड़ी में राष्ट्रीय जनता दल के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री रघुवंश प्रसाद सिंह ने सभी विपक्षी दलों का विलय करने का एक बार फिर सुझाव दिया।

रघुवंश प्रसाद ने शुक्रवार को दोबारा कहा कि राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) का मुकाबला करने के लिए सभी क्षेत्रीय विपक्षी पार्टियों का महागठबंधन में विलय करना चाहिए। हालांकि, उनकी अपनी ही पार्टी में इस विचार को समर्थन मिलता नहीं दिख रहा है। उल्लेखनीय है कि बिहार में पांच दलों ने महागठबंधन बनाकर लोकसभा चुनाव साथ लड़ा था लेकिन उन्हें केवल एक सीट पर ही जीत मिली।

रघुवंश प्रसाद के सुझाव पर प्रतिक्रिया देते हुए महागठबंधन के छोटे घटक हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (हम) के प्रवक्ता दानिश रिजवान ने कहा कि यह अच्छा विचार है। अगर राजद और अन्य घटक ‘हम’ में विलय करते हैं तो हम उसका स्वागत करेंगे। उल्लेखनीय है कि ‘हम’ के संस्थापक अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी चेतावनी दे रहे हैं कि अगर महागठबंधन में उनकी मांगों को नहीं माना गया तो वे अलग हो जाएंगे और अकेले विधानसभा चुनाव लड़ेंगे।

Google News
Tags:

About The Author

Post Comment

Comment List

Advertisement

Latest News

'छद्म युद्ध' की चुनौतियां 'छद्म युद्ध' की चुनौतियां
आर्थिक दृष्टि से अधिक शक्तिशाली भारत अपने दुश्मनों पर और ज्यादा शक्ति के साथ प्रहार कर सकेगा
दपरे: कारगिल युद्ध के वीरों के सम्मान में सेंट्रल हॉस्पिटल ने रक्तदान शिविर लगाया
कर्नाटक सरकार ने रामनगर जिले का नाम बदलकर बेंगलूरु दक्षिण करने का फैसला किया
मराठा लाइट इन्फैंट्री रेजिमेंटल सेंटर ने कारगिल युद्ध विजय की 25वीं वर्षगांठ मनाई
एमयूडीए मामला: प्रह्लाद जोशी ने सिद्दरामैया पर आरोप लगाया, सीबीआई जांच की मांग की
भोजनालयों पर नाम प्रदर्शित करने संबंधी निर्देश पर योगी सरकार ने उच्चतम न्यायालय में क्या दलील दी?
'विपक्षी दल के रूप में काम नहीं कर रही भाजपा, कुछ भी गलत या घोटाला नहीं हुआ'