अभद्र पर्चा मामले में गंभीर की चुनौती- आरोप साबित तो लगा लूंगा फांसी, अन्यथा राजनीति छोड़ें केजरीवाल

अभद्र पर्चा मामले में गंभीर की चुनौती- आरोप साबित तो लगा लूंगा फांसी, अन्यथा राजनीति छोड़ें केजरीवाल

भाजपा सांसद गौतम गंभीर

नई दिल्ली/दक्षिण भारत। पूर्वी दिल्ली लोकसभा क्षेत्र से आम आदमी पार्टी की प्रत्याशी आतिशी मार्लेना के खिलाफ आपत्तिजनक पर्चे बांटे जाने के मामले में भाजपा प्रत्याशी गौतम गंभीर ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने ट्वीट कर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को चुनौती देते हुए कहा, ‘यदि वे यह साबित कर सकते हैं कि आपत्तिजनक पर्चे से मेरा कोई भी लेना-देना है तो मैं सार्वजनिक रूप से खुद को फांसी पर लटका लूंगा। अन्यथा केजरीवाल को राजनीति छोड़ देनी चाहिए। क्या यह स्वीकार है?’

Dakshin Bharat at Google News
इससे पहले एक और ट्वीट में उन्होंने अरविंद केजरीवाल को चुनौती देते हुए कहा कि यदि साबित हो जाए कि (आपत्तिजनक पर्चा वितरण) मैंने किया है, मैं मेरी उम्मीदवारी वापस ले लूंगा। यदि साबित न हुआ तो क्या आप राजनीति छोड़ देंगे?

बता दें कि आप प्रत्याशी आतिशी मार्लेना के खिलाफ कथित तौर पर आपत्तिजनक सामग्री वाले पर्चे बांटे जाने का मामला सामने आया है। इसके बाद आप ने भाजपा पर हमला बोला। गुरुवार को एक प्रेसवार्ता में आतिशी भावुक भी हुईं। वहीं, दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने गौतम गंभीर पर आरोप लगाया कि समाचार पत्र के साथ अभद्र सामग्री वाले पर्चे बंटवाने में उनकी भूमिका रही। अरविंद केजरीवाल भी भाजपा पर आक्रामक नजर आए।

इसके बाद गौतम गंभीर ने आप नेतृत्व को चुनौती दी। साथ ही इन आरोपों पर गंभीर ने केजरीवाल, सिसोदिया और आतिशी को मानहानि का नोटिस भेजा। दिल्ली में लोकसभा चुनाव के लिए 12 मई को वोट डाले जाएंगे।

Tags:

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

बेंगलूरु अपार्टमेंट्स फेडरेशन ने लोगों से एलपीजी का जिम्मेदारी से उपयोग करने की अपील की बेंगलूरु अपार्टमेंट्स फेडरेशन ने लोगों से एलपीजी का जिम्मेदारी से उपयोग करने की अपील की
सरकार और एलपीजी वितरक आपूर्ति को स्थिर करने के लिए काम कर रहे हैं
राहुल गांधी ऊर्जा मुद्दे पर गलत सूचना फैला रहे हैं: गिरिराज सिंह
ईरान अपने शहीदों के खून का बदला लेने से पीछे नहीं हटेगा: नए सर्वोच्च नेता
ईरान ने इजराइल पर बरसाईं बैलिस्टिक मिसाइलें, 60 लोग घायल
'अमेरिका और उसके सहयोगियों को लाभ पहुंचाने वाला कोई भी तेल हॉर्मुज़ जलडमरूमध्य से नहीं गुजरने देंगे'
गोबर-गोमूत्र का उपहास क्यों?
अमेरिका-इज़राइल के हमलों में 414 महिलाएं और बच्चे मारे गए: ईरान