अमित शाह के खिलाफ शंकर सिंह वाघेला को चुनाव लड़ाने का सुझाव

अमित शाह के खिलाफ शंकर सिंह वाघेला को चुनाव लड़ाने का सुझाव

अहमदाबाद/वार्ता। गुजरात में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के अध्यक्ष जयंत पटेल उर्फ जयंत बोस्की ने दावा किया उन्होंने पार्टी आलाकमान को गांधीनगर लोकसभा सीट पर भाजपा उम्मीदवार और पार्टी अध्यक्ष अमित शाह के खिलाफ पूर्व मुख्यमंत्री शंकरसिंह वाघेला जैसे दिग्गज और अनुभवी व्यक्ति को उतारने का सुझाव दिया है।

Dakshin Bharat at Google News
बोस्की ने यूएनआई से कहा कि श्री वाघेला पूर्व में गांधीनगर के सांसद रह चुके हैं (वर्ष 1989में भाजपा के टिकट पर) और वे वहीं रहते भी हैं। उन्हें खासा अनुभव है और वह ऐसे कद्दावर नेता है जो शाह को चुनौती दे सकते हैं।बोस्की ने दावा किया आलाकमान ने उनके सुझाव को सकारात्मकता से लिया है और जल्द ही इस संबंध में औपचारिक घोषणा हो सकती है।

ज्ञातव्य है कि वाघेला ने गत २९ जनवरी को राकांपा का दामन थामा था और उन्हें इसका राष्ट्रीय महासचिव बनाया गया था। उधर, वाघेला के करीबी सूत्रों ने बताया कि उनके नेता को आलाकमान ने चुनाव ल़डने के बारे में कोई निर्देश नहीं दिया है। सूत्रों ने बताया कि श्री वाघेला ने हाल में स्पष्ट कर दिया था कि वह चुनाव नहीं लड़ेंगे और वह अपने उसी निर्णय पर कायम हैं।

भाजपा का गढ़ माने जाने वाले गांधीनगर सीट पर पार्टी 1989 से अब तक लगातार काबिज है। वहां लालकृष्ण आडवाणी छह बार सांसद रह चुके हैं जबकि पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी भी वहां से सांसद रह चुके हैं।

Tags:

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

प्रधानमंत्री मोदी ने ऑस्ट्रेलिया में हुए आतंकी हमले की निंदा की प्रधानमंत्री मोदी ने ऑस्ट्रेलिया में हुए आतंकी हमले की निंदा की
Photo: BJP X account
उप्र: केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी बने भाजपा के नए प्रदेशाध्यक्ष
मेसी के कार्यक्रम में अफरा-तफरी के एक दिन बाद राज्यपाल ने स्टेडियम का दौरा किया
सुवेंदु अधिकारी ने मेसी के कार्यक्रम में हुई गड़बड़ की न्यायिक जांच कराने की मांग की
स्थानीय निकाय चुनावों में एलडीएफ उम्मीदों पर खरा नहीं उतरा: पी विजयन
थरूर ने अपने निर्वाचन क्षेत्र में नगर निकाय चुनाव जीतने पर भाजपा को बधाई दी
लियोनेल मेस्सी मामला: ममता बनर्जी ने कोलकाता कार्यक्रम में 'कुप्रबंधन' को लेकर जांच के आदेश दिए