राहुल पर शिवराज की चुटकी- 70 सालों में अमेठी से पतली पिन वाला चार्जर तक नहीं बना पाए

राहुल पर शिवराज की चुटकी- 70 सालों में अमेठी से पतली पिन वाला चार्जर तक नहीं बना पाए

shivraj singh chouhan

भोपाल/वार्ता। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ट्विटर के माध्यम से कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को निशाने पर लिया। वहीं प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष कमलनाथ ने कवितानुमा ट्वीट से उन पर पलटवार किया। दरअसल गांधी गुरुवार से प्रदेश के सतना और रीवा के दो दिवसीय दौरे पर हैं। उन्होंने सतना के चित्रकूट में सभा को संबोधित करते हुए युवाओं को रोजगार के संदर्भ में कहा था कि अगले पांच साल में वे लोगों के हाथ में ‘मेड इन चित्रकूट’ मोबाइल फोन देखना चाहते हैं।

Dakshin Bharat at Google News
मुख्यमंत्री चौहान ने शुक्रवार को ट्वीट के माध्यम से इस बयान पर पलटवार करते हुए गांधी पर तंज कसा। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा ‘मेड इन मध्यप्रदेश’ मोबाइल, ‘मेड इन चित्रकूट’ मोबाइल, ‘भेल के मोबाइल’, पता नहीं राहुलजी और कहां-कहा मोबाइल बनाने की फैक्टरी लगाने वाले हैं। राहुल जी आज भले कुछ भी बोल रहे हैं, पर सच्चाई ये है कि पिछले 70 सालों में ‘मेड इन अमेठी’ लिखा हुआ ‘पतली पिन का चार्जर’ भी नहीं बना पाए।

एक अन्य ट्वीट में चौहान ने अपनी योजनाओं के बारे में कहा, हमारी सभी योजनाएं समाज के हर वर्ग के व्यक्ति विशेष के लिए है। हम हमेशा अच्छी नीयत के साथ, अच्छी सोच से, अच्छी योजनाएं बना कर अमल में लाते हैं, जिससे लोगों के जीवन में सकारात्मक सुधार आते हैं। हम हर जगह पर सिर्फ मेड इन मोबाइल फोन बनाने की बात नहीं करते।

चौहान के ट्वीट के बाद कमलनाथ भी सक्रिय हुए। उन्होंने मुख्यमंत्री और अपने क्षेत्र के विकास की तुलना करते हुए कविता नुमा ट्वीट किया। बता दें कि मध्य प्रदेश में कुछ दिनों बाद विधानसभा चुनाव होने हैं। इसलिए यहां भाजपा और कांग्रेस के नेताओं की सक्रियता बढ़ गई है। साथ ही सियासी घमासान भी बढ़ता जा रहा है।

ये भी पढ़िए:
भूखे भालू का वीडियो, जिसने खुद खोला गाड़ी का दरवाजा, फिर वह हुआ जिसकी उम्मीद न थी
जोरदार भूकंप से हिला इंडोनेशिया, सुनामी की आशंका, देखिए दिल दहला देने वाले वीडियो
गुजरात के कारोबारी ने कर्मचारियों के लिए खोला खजाना, तोहफे में बांटीं 1 करोड़ की गाड़ियां
अजय की महिला प्रशंसक ने काजोल से मांग ली ऐसी चीज कि सुनकर होश उड़ गए!

Tags:

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

अपनों का अपमान क्यों? अपनों का अपमान क्यों?
अरुणाचल प्रदेश की एक बच्ची का वायरल वीडियो, जिसमें वह निवेदन करती है कि 'कृपया हमें चीनी न कहें, हम...
महिला आरक्षण और 'वंदे मातरम्' के पूरे गायन का समर्थन करें राहुल गांधी: स्मृति ईरानी
लोग अगले उप्र विधानसभा चुनावों में सपा का सफाया कर देंगे: योगी आदित्यनाथ
आरक्षण को आर्थिक आधार पर लागू करने की मांग देशहित में नहीं है: मायावती
राहुल गांधी का पुणे में छात्रों के साथ कार्यक्रम 'राजनीतिक कॉमेडी शो' है: भाजपा
जनसेवा के 25 साल: मोदी के जन्मदिन से 'सेवा संकल्प अभियान' चलाएगी भाजपा
'वंदे मातरम्' को लेकर संबित पात्रा ने कांग्रेस पर साधा निशाना- 'कोई पार्टी संसद से बड़ी नहीं है'