गिरिराज सिंह की राहुल गांधी पर चुटकी- ‘भूकंप के मज़े लेने के लिए तैयार हो जाइए’

गिरिराज सिंह की राहुल गांधी पर चुटकी- ‘भूकंप के मज़े लेने के लिए तैयार हो जाइए’

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह

नई दिल्ली। अविश्वास प्रस्ताव पर खबरों और आरोप-प्रत्यारोप का बाजार गर्म है। इस बीच भाजपा सांसद गिरिराज सिंह कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर चुटकी लेने से नहीं चूके। उन्होंने ट्वीट किया है- ‘भूकंप के मज़े लेने के लिए तैयार हो जाइए।’ उन्होंने ट्वीट में राहुल गांधी का कहीं जिक्र नहीं किया है, लेकिन उनके बयान का संदर्भ राहुल ही हैं। राहुल गांधी ने हाल में बयान दिया था कि अगर उन्हें संसद में 15 मिनट बोलने दिया जाए तो भूकंप आ जाएगा।

गिरिराज सिंह ने उसी बयान के आधार पर यह ट्वीट कर राहुल पर तंज किया है। लोकसभा में अविश्वास प्रस्ताव पर बोलने के लिए कांग्रेस को 38 मिनट मिले हैं। यह समयावधि सीटों की संख्या के आधार पर मिलती है। चूंकि कांग्रेस के महज 44 सांसद ही लोकसभा में हैं। अत: उसे बोलने के लिए इतना ही समय मिला है।

गिरिराज सिंह के इस ट्वीट के बाद सोशल मीडिया पर टिप्पणियों की बौछार शुरू हो गई। एक यूजर ने लिखा है- अगर राहुल 15 मिनट में भूकंप तो 30 मिनट में प्रलय ला देंगे। वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा- राहुल दिल्ली में भाषण देंगे, लेकिन अगर भूकंप आया तो केजरीवाल को इसमें मोदी की साजिश नजर आएगी। हालांकि कुछ यूजर्स ने सरकार की मंशा पर भी सवाल उठाए। उन्होंने लिखा- चर्चा से जुड़े गंभीर विषय को हास्य का विषय नहीं बनाना चाहिए। अपनी उपलब्धियों को लोकसभा में बताएं। जनता आपको देख रही है।

ये भी पढ़िए:
– एमबीबीएस में गोल्ड मेडलिस्ट डॉ. हिना ने ली दीक्षा, बनीं साध्वी श्री विशारदमाला
– सीरिया हमले से ख़फ़ा युवक ब्रिटेन की प्रधानमंत्री को बम से उड़ाने की कर रहा था तैयारी!
– 13 साल के इस बच्चे के स्टार्टअप ने मचाई इंटरनेट पर धूम, 100 करोड़ का बनाया लक्ष्य

Tags:

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

सुवेंदु अधिकारी ने मेसी के कार्यक्रम में हुई गड़बड़ की न्यायिक जांच कराने की मांग की सुवेंदु अधिकारी ने मेसी के कार्यक्रम में हुई गड़बड़ की न्यायिक जांच कराने की मांग की
Photo: @SuvenduWB X account
स्थानीय निकाय चुनावों में एलडीएफ उम्मीदों पर खरा नहीं उतरा: पी विजयन
थरूर ने अपने निर्वाचन क्षेत्र में नगर निकाय चुनाव जीतने पर भाजपा को बधाई दी
लियोनेल मेस्सी मामला: ममता बनर्जी ने कोलकाता कार्यक्रम में 'कुप्रबंधन' को लेकर जांच के आदेश दिए
पाकिस्तानी एजेंटों को भेज रहा था खुफिया सूचना, वायुसेना का एक सेवानिवृत्त जवान गिरफ्तार!
'जो देश-प्रदेश को घुसपैठियों के सहारे चलाना चाह रहे थे, उन्हें बिहार की जनता ने बाहर का रास्ता दिखाया'
नेपाल में जेन ज़ी आंदोलन की वजह से हुआ 84 अरब रुपए से ज़्यादा का नुकसान: रिपोर्ट