दिल्ली: रिहायशी इमारत में लगी आग, 9 लोगों की मौत

आग बुझाने के लिए 12 दमकल गाड़ियां आईं

दिल्ली: रिहायशी इमारत में लगी आग, 9 लोगों की मौत

Photo: PixaBay

नई दिल्ली/दक्षिण भारत। रविवार तड़के पूर्वी दिल्ली के विवेक विहार स्थित एक रिहायशी इमारत में आग लगने से कम से कम नौ लोगों की मौत हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी है।

Dakshin Bharat at Google News
यह घटना विवेक विहार फेज़-1 में एक चार-मंज़िला इमारत में सुबह करीब 3:48 बजे रिपोर्ट की गई, जिसके बाद पुलिस, दमकल और आपदा प्रबंधन की टीमें तुरंत मौके पर पहुंचीं।

पुलिस के अनुसार, आग ने इमारत की दूसरी, तीसरी और चौथी मंज़िल पर बने फ्लैटों को अपनी चपेट में ले लिया, जिसके बाद बड़े पैमाने पर बचाव अभियान चलाया गया।

आग लगने का कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, 'आग बुझाने के अभियान के दौरान परिसर से लगभग 10 से 15 लोगों को बचाया गया। उनमें से दो, जिन्हें मामूली चोटें आई थीं, को गुरु तेग बहादुर अस्पताल में भर्ती कराया गया।'

आग बुझाने के लिए कुल 12 दमकल गाड़ियों को सेवा में लगाया गया, जबकि दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, यातायात पुलिस और स्थानीय पुलिस की टीमों ने बचाव और लोगों को सुरक्षित निकालने के प्रयासों में सहायता की। 

पुलिस ने बताया कि कई घंटों के बाद आग पर काबू पा लिया गया। पुलिस ने बताया कि मृतकों की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। आग लगने के कारणों का पता लगाने के प्रयास जारी हैं। घटना की जांच और कार्यवाही जारी है।

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download