महावीर जयंती पर लगाया चिकित्सा शिविर, सैकड़ों लोगों को मिला स्वास्थ्य-लाभ
प्रमुख सेवाओं में विटामिन बी-12 टेस्ट एवं किडनी फंक्शन टेस्ट शामिल थे
By News Desk
On
मार्गदर्शन फाउंडेशन का विशेष सहयोग रहा
बेंगलूरु/दक्षिण भारत। भगवान महावीर स्वामी के 2625वें जन्म कल्याणक के अवसर पर आचार्य तुलसी डायग्नोस्टिक सेंटर और तेरापंथ युवक परिषद के संयुक्त तत्वावधान में फ्रीडम पार्क में निःशुल्क चिकित्सा शिविर लगाया गया।
इसमें बड़ी संख्या में शहरवासियों ने भाग लिया और स्वास्थ्य-लाभ प्राप्त किया। शिविर में विशेषज्ञ डॉक्टरों और प्रशिक्षित स्टाफ ने आधुनिक उपकरणों से जांच की। इससे लोगों को अपने स्वास्थ्य के बारे में जानकारी मिली।शिविर की प्रमुख सेवाओं में विटामिन बी-12 टेस्ट एवं किडनी फंक्शन टेस्ट शामिल थे। इनका लाभ 335 व्यक्तियों ने लिया। वहीं, निःशुल्क दंत चिकित्सा जांच का लाभ 168 व्यक्तियों ने प्राप्त किया।

कार्यक्रम के संचालन में मार्गदर्शन फाउंडेशन (कमलेश और भरत डूंगरवाल – सुजानगढ़/बेंगलूरु) का विशेष सहयोग रहा।
शिविर में अनुशासन, सेवा भावना एवं समर्पण का माहौल रहा। आयोजकों ने सभी सहयोगियों, डॉक्टरों और नागरिकों के प्रति आभार जताया। उन्होंने भविष्य में भी ऐसे जनहितकारी कार्यक्रम करने का संकल्प लिया।
Tags: mahavir jayanti community welfare jain festival bengaluru events indian culture events preventive healthcare healthcare awareness social service india community service free medical camp health camp india public health initiative free health checkup dental checkup kidney function test vitamin b12 test indian festivals 2026 charity event india ngo activities india terapanth youth council diagnostic camp health awareness drive volunteer service festival celebrations india medical outreach urban health india wellness camp free clinic india social impact india healthcare camp bengaluru
About The Author
Related Posts
Latest News
01 Apr 2026 18:03:02
Photo: @BJP4India X account


