ट्रंप को अमेरिका-भारत संबंधों की गहरी परवाह है: भारत में अमेरिकी राजदूत
आईआरजीसी ने 88वीं लहर में बोला धावा
Photo: PixaBay
वॉशिंगटन/दक्षिण भारत। भारत में अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने व्हाइट हाउस में ट्रंप से मुलाकात के बाद कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अमेरिका-भारत संबंधों को बहुत महत्त्व देते हैं।
गोर ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, 'कुछ दिनों के लिए अमेरिका वापस आया हूं। पहला पड़ाव: व्हाइट हाउस में हमारे महान राष्ट्रपति से मुलाक़ात। राष्ट्रपति अमेरिका और भारत के बीच के रिश्तों को लेकर बहुत ज़्यादा परवाह करते हैं।'गोर ने ओवल ऑफिस में ट्रंप और विदेश मंत्री मार्को रूबियो के साथ अपनी एक तस्वीर भी पोस्ट की।
गोर ने इस साल जनवरी में भारत में अमेरिकी राजदूत का पदभार संभाला। इससे पहले, उन्होंने व्हाइट हाउस प्रेसिडेंशियल पर्सनल ऑफिस के निदेशक के रूप में कार्य किया था।
गोर दक्षिण और मध्य एशियाई मामलों के लिए अमेरिकी विशेष दूत के रूप में भी कार्य करते हैं।
आईआरजीसी ने ज़ोरदार हमला किया
इस्लामिक रिवोल्यूशन गार्ड्स कॉर्प्स (आईआरजीसी) ने कहा कि उसकी नौसेना ने इस क्षेत्र में अमेरिका और इज़राइल के ठिकानों के खिलाफ तेज़ और सटीक ऑपरेशन्स की एक सीरीज को अंजाम दिया है, जिसमें जहाज़ों, सैन्य जमावड़ों और रडार तथा ड्रोन रक्षा प्रणालियों पर हमले शामिल हैं।
आईआरजीसी ने एक बयान में घोषणा की कि नौसेना के बहादुर लड़ाकों द्वारा चार सफल और त्वरित अभियान चलाए गए। इसमें कहा गया कि 'ऑपरेशन ट्रू प्रॉमिस 4' की 88वीं लहर के दौरान नौसेना बलों ने अमेरिकी और इजराइली आतंकवादी ठिकानों पर भारी और निर्णायक प्रहार किए।
बयान में कहा गया है कि इस बिजली जैसी तेज़ हमले में, फ़ारस खाड़ी के मध्य जलक्षेत्र में, ज़ायोनी शासन से संबंधित एक्सप्रेस हाफ़ोंग नामक एक कंटेनर जहाज़ पर आईआरजीसी नौसेना की बैलिस्टिक मिसाइलों से हमला किया गया।
इसमें बताया गया कि एक अन्य संयुक्त अभियान में, संयुक्त अरब अमीरात के तटों पर स्थित अमेरिकी मरीन के एक जमावड़े वाली जगह को, जो आईआरजीसी की विनाशकारी मिसाइलों के डर से एक सैन्य अड्डे के बाहर, किसी गुप्त स्थान थी, विनाशकारी ड्रोनों द्वारा सटीक रूप से निशाना बनाया गया।
बयान में आगे कहा गया है कि ऑपरेशन के किसी अन्य हिस्से में, बहरीन के मनामा हवाईअड्डे के पास अपने बेस के बाहर तैनात अमेरिकी फिफ्थ फ्लीट के हॉक एंटी-ड्रोन सिस्टम को आईआरजीसी के ड्रोनों द्वारा नष्ट कर दिया गया।


