बिहार: मंदिर में भगदड़ से 9 महिलाओं की मौत

घटना के समय थी भारी भीड़

बिहार: मंदिर में भगदड़ से 9 महिलाओं की मौत

Photo: PixaBay

नालंदा/दक्षिण भारत। बिहार के नालंदा जिले में मंगलवार को एक मंदिर में मची भगदड़ में कम से कम 9 महिलाओं की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी है।

Dakshin Bharat at Google News
एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि मंगलवार सुबह शीतला माता मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के कारण यह घटना हुई।

इससे पहले, बिहार शरीफ के सहायक पुलिस अधीक्षक नूरुल हक ने कहा, 'मंगलवार सुबह शीतला माता मंदिर में मची भगदड़ में कम से कम आठ महिलाओं की मौत हो गई। पुलिसकर्मी और जिला प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंच गए और बचाव कार्य जारी है।'

नूरुल हक़ ने बताया, जो घटनास्थल पर मौजूद थे कि भगदड़ का सही कारण तो पता नहीं है, लेकिन वहां श्रद्धालुओं की भारी भीड़ थी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भगदड़ में हुईं मौतों पर शोक व्यक्त किया और मृतकों के परिवारों के लिए 2 लाख रुपए तथा घायलों के लिए 50,000 रुपए की अनुग्रह राशि की घोषणा की।

प्रधानमंत्री ने एक संदेश में कहा, 'बिहार के नालंदा ज़िले में हुई यह दुर्घटना अत्यंत दु:खद है। मैं उन लोगों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करता हूं, जिन्होंने अपने प्रियजन को खो दिया है। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने के लिए प्रार्थना करता हूं।'
 
उन्होंने घोषणा की कि प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से मृतकों के परिजन को 2 लाख रुपए और घायलों को 50,000 रुपए की अनुग्रह राशि दी जाएगी। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भगदड़ में श्रद्धालुओं की मृत्यु पर शोक व्यक्त किया और मृतकों के परिजन के लिए अनुग्रह राशि की घोषणा की।

सीएमओ द्वारा जारी एक बयान में कहा गया है, 'मुख्यमंत्री ने बिहार शरीफ के शीतला माता मंदिर में मची भगदड़ में हुईं मौतों पर शोक व्यक्त किया है। इस घटना में श्रद्धालुओं की मृत्यु से वे अत्यंत दु:खी हैं। उन्होंने मृतकों के निकटतम परिजन को 6-6 लाख रुपए की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को घायलों के बेहतर इलाज की व्यवस्था सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए हैं।'

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download