पंडित चंद्रशेखर शर्मा बने विप्र फाउंडेशन के राष्ट्रीय संरक्षक

वे समाजसेवा के कार्यों में सदैव अग्रणी रहते हैं

पंडित चंद्रशेखर शर्मा बने विप्र फाउंडेशन के राष्ट्रीय संरक्षक

वे हिन्दी, अंग्रेजी और कन्नड़ भाषा में धाराप्रवाह अपनी बात रखते हैं

बेंगलूरु/दक्षिण भारत। देश-विदेश में सुविख्यात ज्योतिषविद, अनुष्ठान विशेषज्ञ, विद्वान पंडित चंद्रशेखर शर्मा को विप्र फाउंडेशन के राष्ट्रीय संरक्षक के रूप में मनोनीत किया गया है। इससे विशेष रूप से कर्नाटक में खुशी की लहर छा गई है। 

Dakshin Bharat at Google News
गत 15 मार्च को पुष्कर (राजस्थान) में विप्र फाउंडेशन की राष्ट्रीय कार्यकारिणी समिति की बैठक थी जिसमें वर्ष 2026-2028 के कार्यकाल के लिए नए राष्ट्रीय अध्यक्ष सहित देशभर के विभिन्न प्रदेशों के अध्यक्षों, क्षेत्रीय अध्यक्षों, क्षेत्रीय महासचिवों का मनोनयन किया गया। 

इसके अलावा समाज के चयनीत वरिष्ठजनों का फाउंडेशन से जुड़ाव, उनके अनुभव एवं अनुपम योगदान को ध्यान में रखते हुए उनको राष्ट्रीय संरक्षक के रूप में मनोनीत किया गया ताकि उनका आशीर्वाद, मार्गदर्शन लिया जा सके एवं उनके अनुभव का लाभ मिल सके। 

इस राष्ट्रीय परिषद् में बेंगलूरु के जाने-पहचाने विद्वान एवं समाजसेवी पंडित चन्द्रशेखर शर्मा को राष्ट्रीय संरक्षक के रूप में मनोनीत किया गया है। वे समाजसेवी कार्यों में सदैव अग्रणी रहते हैं। विद्यार्थी जीवन से उनका झुकाव ज्योतिष शास्त्र की ओर था, इसलिए उनके पिता स्व. किशनलाल शर्मा ने उन्हें उसी अनुरूप शिक्षा-दीक्षा प्रदान की, क्योंकि वे स्वयं प्रख्यात विद्वान थे और बेंगलूरु के मारवाड़ी समाज में बहुत लोकप्रिय थे। 

चन्द्रशेखरजी ने उसी दिशा में आगे बढ़ते हुए अपने पिता की ख्याति में चार चांद लगाए। वे हिन्दी, अंग्रेजी और कन्नड़ भाषा में धाराप्रवाह अपनी बात रखते हैं और विषय की तर्कसंगत व्याख्या करते हैं। वे ज्योतिष के साथ ही श्रेष्ठ वास्तुकार भी हैं। लोग उन्हें बड़े उद्योगपति घरानों जैसे अडानी, अंबानी परिवार सहित देश के अन्य शीर्ष धनाढ्य उद्योगपति परिवारों के यहां अनुष्ठान करवाते हुए देखते हैं लेकिन वे सामान्यजन से भी उतनी ही आत्मीयता रखते हैं।

अहंकार से कोषों दूर पं. चन्द्रशेखर शर्मा समय समय पर समाजसेवा के क्षेत्र में विभिन्न संस्थाओं के माध्यम से समाज को आर्थिक सहयोग प्रदान करते ही रहते हैं। विप्र फाउंडेशन के लिए भी वे उदार हृदय से अपना योगदान देते आ रहे हैं।

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download