निर्मला सीतारमण ने बजट पेश करने से पहले राष्ट्रपति से मुलाकात की

सीतारमण बजट भाषण को ‘बही-खाता’ में लेकर आईं

निर्मला सीतारमण ने बजट पेश करने से पहले राष्ट्रपति से मुलाकात की

Photo: nirmala.sitharaman FB Page

नई दिल्ली/दक्षिण भारत। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने रविवार को लोकसभा में अपना रिकॉर्ड नौवां बजट पेश करने से पहले राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की। स्थापित परंपरा के अनुसार, संसद जाने से पहले वित्त मंत्री ने राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति से मुलाकात की।

Dakshin Bharat at Google News
राष्ट्रपति भवन जाने से पहले, सीतारमण ने कर्तव्य भवन स्थित अपने कार्यालय के सामने अपनी बजट टीम के साथ तस्वीर खिंचवाई। मैजेंटा रंग की रेशमी साड़ी पहने हुए वे राष्ट्रीय प्रतीक से सजे लाल कवर में एक टैबलेट थामे हुए थीं। इस अवसर पर उनके साथ वित्त राज्य मंत्री और उनके मंत्रालय के सभी छह सचिव भी मौजूद थे।

केंद्रीय वित्त एवं कॉर्पोरेट मामलों की मंत्री निर्मला सीतारमण ने वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी और वित्त मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ, केंद्रीय बजट प्रस्तुत करने से पहले राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति से मुलाकात की।

बैठक के बाद, वे 2026-27 के लिए बजट को औपचारिक रूप से मंजूरी देने वाली कैबिनेट बैठक के लिए रवाना हुईं।

सीतारमण ने साल 2019 में शुरू की गई परंपरा को जारी रखते हुए बजट भाषण को ‘बही-खाता’ में लेकर आईं, जिसे उन्होंने ब्रीफकेस की परंपरा छोड़ने के बाद अपनाया था।

वित्त मंत्री अपना लगातार नौवां बजट पेश करेंगी, जिसमें विकास की गति बनाए रखने, राजकोषीय अनुशासन कायम रखने तथा अमेरिकी शुल्क सहित वैश्विक व्यापार तनावों से अर्थव्यवस्था को सुरक्षित रखने में सहायक सुधारात्मक उपायों की घोषणा किए जाने की उम्मीद है।

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download