भाजपा अपने नए अध्यक्ष का नाम 20 जनवरी को घोषित करेगी

शुक्रवार को निर्वाचक मंडल सूची का प्रकाशन होगा

भाजपा अपने नए अध्यक्ष का नाम 20 जनवरी को घोषित करेगी

Photo: @BJP4India X account

नई दिल्ली/दक्षिण भारत। भाजपा ने अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव का कार्यक्रम घोषित कर दिया है। उसने बताया कि चुनाव की प्रक्रिया 19 जनवरी से शुरू होकर 20 जनवरी तक पूरी होगी।

Dakshin Bharat at Google News
भाजपा के एक्स अकाउंट पर दी गई जानकारी के अनुसार, 'संगठन पर्व' के अंतर्गत राष्ट्रीय चुनाव अधिकारी डॉ. के लक्ष्मण द्वारा पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्वाचन की आधिकारिक घोषणा हुई है।

इसके तहत शुक्रवार को निर्वाचक मंडल सूची का प्रकाशन होगा। 19 जनवरी को अपराह्नः 02:00 बजे से 04:00 बजे तक नामांकन प्रक्रिया होगी। सायं 04:00 बजे से 05:00 बजे तक नामांकन पत्रों की जांच होगी। नामांकन वापस लेने का समय सायं 05:00 बजे से 06:00 बजे तक रहेगा।

भाजपा ने बताया कि सायं 06:30 बजे राष्ट्रीय चुनाव अधिकारी द्वारा प्रेस वक्तव्य जारी किया जाएगा। 20 जनवरी को सुबह 11:30 बजे से दोपहर 01:30 बजे तक आधिकारिक घोषणा होगी या जरूरत पड़ने पर मतदान कराया जाएगा।

 

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download