दिल्ली हवाईअड्डे पर 270 से ज़्यादा उड़ानों में हुई देर, 10 उड़ानें रद्द

कोहरा बना समस्या

दिल्ली हवाईअड्डे पर 270 से ज़्यादा उड़ानों में हुई देर, 10 उड़ानें रद्द

Photo: PixaBay

नई दिल्ली/दक्षिण भारत। कोहरे और कम विजिबिलिटी की वजह से मंगलवार को दिल्ली हवाईअड्डे पर कम से कम 10 उड़ानें रद्द हो गईं और 270 से ज़्यादा उड़ानों में देर हुई।

Dakshin Bharat at Google News
एक अधिकारी ने बताया कि आज के लिए 6 अराइवल और 4 डिपार्चर रद्द कर दिए गए हैं।

एक फ्लाइट ट्रैकिंग वेबसाइट पर उपलब्ध जानकारी के अनुसार, 270 से ज़्यादा उड़ानों में देर हुई और डिपार्चर के लिए औसत देरी का समय 29 मिनट है।

दिल्ली एयरपोर्ट ऑपरेटर डीआईएएल ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, 'हवाईअड्डे पर विजिबिलिटी बेहतर हो रही है। हालांकि, कुछ गंतव्यों के लिए उड़ानों में देरी हो सकती है।'

देश की राजधानी में इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट (आईजीआईए) रोज़ाना लगभग 1,300 फ्लाइट्स को हैंडल करती है।

About The Author

Related Posts

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download