दिल्ली हवाईअड्डे पर 270 से ज़्यादा उड़ानों में हुई देर, 10 उड़ानें रद्द
कोहरा बना समस्या
By News Desk
On
Photo: PixaBay
नई दिल्ली/दक्षिण भारत। कोहरे और कम विजिबिलिटी की वजह से मंगलवार को दिल्ली हवाईअड्डे पर कम से कम 10 उड़ानें रद्द हो गईं और 270 से ज़्यादा उड़ानों में देर हुई।
एक अधिकारी ने बताया कि आज के लिए 6 अराइवल और 4 डिपार्चर रद्द कर दिए गए हैं।एक फ्लाइट ट्रैकिंग वेबसाइट पर उपलब्ध जानकारी के अनुसार, 270 से ज़्यादा उड़ानों में देर हुई और डिपार्चर के लिए औसत देरी का समय 29 मिनट है।
दिल्ली एयरपोर्ट ऑपरेटर डीआईएएल ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, 'हवाईअड्डे पर विजिबिलिटी बेहतर हो रही है। हालांकि, कुछ गंतव्यों के लिए उड़ानों में देरी हो सकती है।'
देश की राजधानी में इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट (आईजीआईए) रोज़ाना लगभग 1,300 फ्लाइट्स को हैंडल करती है।
Tags: delhi weather delhi airport delhi airport news passenger inconvenience travel news india flight delays aviation news flightradar24 airport operations india travel news flight cancellations airline operations airline delays indian aviation air travel disruption travel advisory low visibility international flights weather impact air traffic fog in delhi winter fog domestic flights airport congestion civil aviation india winter travel flight status update airport delay news
About The Author
Related Posts
Latest News
15 Jan 2026 18:38:36
Photo: DKShivakumar.official FB Page


