जम्मू-कश्मीर: घुसपैठ की कोशिश नाकाम, सेना ने 2 आतंकवादियों को किया ढेर

पाकिस्तान करवा रहा आतंकवादियों की घुसपैठ

जम्मू-कश्मीर: घुसपैठ की कोशिश नाकाम, सेना ने 2 आतंकवादियों को किया ढेर

Photo: Google Map

श्रीनगर/दक्षिण भारत। जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर घुसपैठ की कोशिश को सेना ने नाकाम कर दिया। इस दौरान दो अज्ञात आतंकवादी मारे गए।

Dakshin Bharat at Google News
सेना की श्रीनगर स्थित चिनार कोर ने कहा कि कुपवाड़ा के केरन सेक्टर में घुसपैठ के प्रयास के बारे में एजेंसियों से मिली विशेष खुफिया जानकारी के आधार पर शुक्रवार को एक अभियान शुरू किया गया।

सेना ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, 'सतर्क सैनिकों ने संदिग्ध गतिविधि देखी और चुनौती दी, जिसके परिणामस्वरूप आतंकवादियों ने अंधाधुंध गोलीबारी शुरू कर दी थी।'

सेना ने ने इसे 'ऑपरेशन पिंपल' नाम देते हुए बताया कि 7 नवंबर को, घुसपैठ के प्रयास के संबंध में एजेंसियों से विशिष्ट खुफिया जानकारी मिली थी। इसके बाद कुपवाड़ा के केरन सेक्टर में संयुक्त अभियान का आगाज किया गया था।

सुरक्षा बलों के जवान मुस्तैद थे। उन्हें संदिग्ध गतिविधि नजर आई थी, जिसके बाद आतंकवादियों को चुनौती दी गई थी। जवानों ने आतंकवादियों को घेर लिया था। आखिर में उनका खात्मा कर दिया गया।

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

एमजीनरेगा: प्रियंका वाड्रा ने पूछा- 'महात्मा गांधी का नाम क्यों हटाया जा रहा है?' एमजीनरेगा: प्रियंका वाड्रा ने पूछा- 'महात्मा गांधी का नाम क्यों हटाया जा रहा है?'
Photo: priyankagandhivadra FB Page
नेहरू ने कश्मीर मुद्दे को विवादास्पद बनाया, भारत को उग्रवाद और अलगाववाद मिला: योगी आदित्यनाथ
कांग्रेस 'वोट चोरी' में विश्वास करती है तो तेलंगाना में सत्ता छोड़कर मिसाल कायम करे: बंडी संजय कुमार
भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जाने पर बोले नितिन नबीन- 'यह पार्टी का आशीर्वाद है'
पहलगाम आतंकी हमला मामले में एनआईए आज चार्जशीट दाखिल करेगी
मानवता फिर लहूलुहान
प्रधानमंत्री मोदी ने ऑस्ट्रेलिया में हुए आतंकी हमले की निंदा की