क्या महुआ मोइत्रा ने पिनाकी मिश्रा से कर ली शादी?

दोनों बर्लिन में शादी के बंधन में बंध चुके हैं!

क्या महुआ मोइत्रा ने पिनाकी मिश्रा से कर ली शादी?

Photo: MahuaMoitraOfficial FB Page

नई दिल्ली/दक्षिण भारत। सोशल मीडिया पर इस बात को लेकर कयास जारी हैं कि तृणमूल कांग्रेस सांसद महुआ मोइत्रा ने जर्मनी में आयोजित एक निजी समारोह में वरिष्ठ बीजद नेता पिनाकी मिश्रा से शादी कर ली है।

Dakshin Bharat at Google News
हालांकि दोनों ही नेताओं ने अब तक इसकी पुष्टि नहीं की है। उन्होंने ऐसी चर्चाओं का खंडन भी नहीं किया है। बताया जा रहा है कि दोनों एक पखवाड़ा पहले बर्लिन में शादी के बंधन में बंध चुके हैं। 

महुआ मोइत्रा पश्चिम बंगाल के कृष्णानगर से दूसरी बार लोकसभा सांसद हैं। वहीं, पिनाकी मिश्रा ओडिशा की पुरी सीट से सांसद रह चुके हैं। शादी के बारे में दोनों के सोशल मीडिया अकाउंट पर कोई जानकारी नहीं दी गई है। वहां लोग टिप्पणियां कर उनसे स्थिति स्पष्ट करने के लिए कह रहे हैं। कई लोग उन्हें बधाई भी दे रहे हैं।

महुआ मोइत्रा का जन्म 12 अक्टूबर, 1974 को असम के कछार जिले के लाबाक में द्विपेंद्र लाल मोइत्रा के घर हुआ था। वे एक बंगाली हिंदू ब्राह्मण परिवार से आती हैं। उन्होंने वर्ष 1998 में अमेरिका के मैसाचुसेट्स में माउंट होलोके कॉलेज साउथ हैडली से अर्थशास्त्र और गणित में स्नातक डिग्री ली थी। उन्होंने न्यूयॉर्क और लंदन में निवेश बैंकर के तौर पर काम किया था। उनकी पहली शादी के बाद तलाक हो गया था।

पिनाकी मिश्रा का जन्म 23 अक्टूबर, 1959 को ओडिशा के कटक में हुआ था। उनके पिता लोकनाथ मिश्रा राज्यसभा सांसद और असम के राज्यपाल थे। मिश्रा ने दिल्ली से बीए (ऑनर्स) के बाद दिल्ली विश्वविद्यालय से एलएलबी की थी। उन्होंने जनवरी 1984 में संगीता मिश्रा से शादी की थी, लेकिन बाद में उनका तलाक हो गया।

About The Author

Related Posts

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download