पाकिस्तानी सैनिकों ने 8 सेक्टरों में एलओसी पर गोलीबारी की, भारतीय सेना ने दिया मुंहतोड़ जवाब

उकसावे वाली कार्रवाई की यह लगातार 12वीं रात थी

पाकिस्तानी सैनिकों ने 8 सेक्टरों में एलओसी पर गोलीबारी की, भारतीय सेना ने दिया मुंहतोड़ जवाब

Photo: ISPR

जम्मू/दक्षिण भारत। पाकिस्तानी सैनिकों ने जम्मू-कश्मीर में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर संघर्ष विराम का उल्लंघन जारी रखते हुए कई सेक्टरों में बिना उकसावे के गोलीबारी की, जिसका भारतीय सेना ने कड़ा और संतुलित जवाब दिया।

Dakshin Bharat at Google News
पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकवादी हमले में 26 लोगों की मौत के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के बीच इस तरह की उकसावे वाली कार्रवाई की यह लगातार 12वीं रात थी।

जम्मू में एक रक्षा प्रवक्ता ने कहा, '5-6 मई की रात को पाकिस्तानी सेना ने नियंत्रण रेखा के पार कुपवाड़ा, बारामूला, पुंछ, राजौरी, मेंढर, नौशेरा, सुंदरबनी और अखनूर के इलाकों में बिना उकसावे के छोटे हथियारों से गोलीबारी की।'

उन्होंने कहा, ‘भारतीय सेना ने त्वरित एवं उचित जवाब दिया।’

जम्मू-कश्मीर के सात सीमावर्ती जिलों में से पांच जिलों में गोलीबारी हो रही है। अभी तक सांबा और कठुआ जिलों में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर गोलीबारी की कोई खबर नहीं है।

सीमा पार से गोलीबारी का नवीनतम दौर फरवरी 2021 में हुए संघर्ष विराम समझौते को और कमजोर करता है, जिसे अब 740 किलोमीटर लंबी नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तान के लगातार उल्लंघन के कारण काफी हद तक अप्रभावी माना जाता है।

24 अप्रैल की रात से, जब भारत ने पहलगाम आतंकी हमले के जवाब में सिंधु जल संधि को निलंबित कर दिया था, पाकिस्तानी सैनिकों ने नियंत्रण रेखा पर भारतीय चौकियों को बार-बार निशाना बनाया है, जिसकी शुरुआत कश्मीर घाटी से हुई और तेजी से जम्मू क्षेत्र तक फैल गई।

जवाबी कार्रवाई में पाकिस्तान ने भारतीय विमान कंपनियों के लिए अपना हवाई क्षेत्र अवरुद्ध कर दिया, वाघा सीमा को बंद कर दिया, द्विपक्षीय व्यापार को निलंबित कर दिया। 

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

ट्रंप की टैरिफ धमकियों के बावजूद बढ़ रहा भारत का विदेशी मुद्रा भंडार, बरसे इतने डॉलर ट्रंप की टैरिफ धमकियों के बावजूद बढ़ रहा भारत का विदेशी मुद्रा भंडार, बरसे इतने डॉलर
मुंबई/दक्षिण भारत। नौ जनवरी को समाप्त सप्ताह के दौरान भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में 392 मिलियन अमेरिकी डॉलर की...
मुंबई नगर निगम चुनाव: रुझानों में भाजपा और शिवसेना के गठबंधन का शानदार प्रदर्शन
भाजपा अपने नए अध्यक्ष का नाम 20 जनवरी को घोषित करेगी
उदयनिधि ने जल्लीकट्टू कार्यक्रम का शुभारंभ किया
असम विधानसभा चुनावों में भाजपा भारी बहुमत से जीतेगी: हिमंत बिस्वा सरमा
आखिरकार ट्रंप के हाथों तक 'पहुंच गया' नोबेल शांति पदक
कल दिल्ली जाएंगे डीके शिवकुमार, इन नेताओं से कर सकते हैं मुलाकात