श्याम ज्याेति पाठ महिला परिवार द्वारा निशान यात्रा आयोजित
भक्ताें ने पूरे विधि-विधान से निशान पूजा की
By News Desk
On

सभी भक्ताें काे निशान वितरण किया गया
बेंगलूरु/दक्षिण भारत। स्थानीय श्याम ज्याेति पाठ महिला परिवार द्वारा रविवार काे रामसिसरिया गाैशाला से श्याम मंदिर तक निशान यात्रा का आयाेजन किया गया।
सबसे पहले भक्ताें ने पूरे विधि-विधान से निशान पूजा की तथा सभी भक्ताें काे निशान वितरण किया गया।तत्पश्चात शाेभायात्रा के साथ सभी श्रद्धालु हाथाें में बाबा का निशान लेकर बाबा श्याम का गुणगान व जयकारे लगाते हुए पैदल श्याम मंदिर पहुंचे और बाबा श्याम काे निशान अर्पण किए।
दादी धाम प्रचार समिति, जीण दीवाने संस्था व चंद्रप्रकाश रामसिसरिया परिवार ने भी भक्ताें की सेवा का लाभ लिया।
About The Author
Latest News
21 Mar 2025 16:20:44
Photo: amitshahofficial FB Page