दिल्ली: रेखा गुप्ता ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली
प्रधानमंत्री ने रामलीला मैदान में भीड़ का अभिवादन किया
By News Desk
On
Photo: @BJP4Delhi X account
नई दिल्ली/दक्षिण भारत। भाजपा विधायक रेखा गुप्ता ने गुरुवार को दिल्ली की मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। यह एक भव्य शक्ति प्रदर्शन था, जो 26 वर्षों से अधिक समय के बाद राष्ट्रीय राजधानी में सत्ता में पार्टी की वापसी का प्रतीक है।
ऐतिहासिक रामलीला मैदान में आयोजित समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा के शीर्ष नेता और राजग के मुख्यमंत्रियों ने हिस्सा लिया।रेखा गुप्ता दिल्ली की चौथी महिला मुख्यमंत्री हैं। शालीमार बाग से विधायक 50 वर्षीया गुप्ता राजग के मुख्यमंत्रियों की टीम में एकमात्र महिला हैं।
भाजपा विधायक प्रवेश साहिब सिंह वर्मा, आशीष सूद, मनजिंदर सिंह सिरसा और रविंदर इंद्राज सिंह ने मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के नेतृत्व वाली दिल्ली सरकार में मंत्री पद की शपथ ली।
इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रामलीला मैदान में भीड़ का अभिवादन किया।
About The Author
Related Posts
Latest News
16 Feb 2026 13:13:30
Photo: jduonline FB Page


