चुनाव आयोग ने केजरीवाल से यमुना में 'जहर' संबंधी आरोपों पर तथ्य मांगे

आरोपों पर स्पष्टीकरण देने का नया अवसर दिया

चुनाव आयोग ने केजरीवाल से यमुना में 'जहर' संबंधी आरोपों पर तथ्य मांगे

Photo: AAPKerala FB Page

नई दिल्ली/दक्षिण भारत। चुनाव आयोग ने गुरुवार को 'आप' संयोजक अरविंद केजरीवाल से कहा कि वे यमुना में अमोनिया की मात्रा बढ़ने के मुद्दे को नदी को जहरीला बनाने के अपने आरोप से न जोड़ें। साथ ही आयोग ने उन्हें हरियाणा सरकार के खिलाफ अपने आरोपों पर स्पष्टीकरण देने का एक नया अवसर दिया।

Dakshin Bharat at Google News
बुधवार को उनके जवाब से असंतुष्ट होकर चुनाव आयोग ने उनसे यमुना में जहर के प्रकार, मात्रा, प्रकृति और तरीके के बारे में विशिष्ट और स्पष्ट जवाब के साथ तथ्यात्मक साक्ष्य उपलब्ध कराने को कहा।

उनसे शुक्रवार सुबह 11 बजे तक दिल्ली जल बोर्ड के कर्मचारियों द्वारा जहर का पता लगाने वाले इंजीनियरों, स्थान और कार्यप्रणाली का विवरण साझा करने को कहा गया है। ऐसा न करने पर आयोग मामले में उचित निर्णय लेने के लिए स्वतंत्र होगा।

केजरीवाल ने बुधवार को चुनाव आयोग के नोटिस का जवाब दिया था, जिसमें उन्होंने दावा किया था कि हरियाणा सरकार यमुना में 'जहर मिला रही है' और कहा था कि हाल के दिनों में भाजपा शासित राज्य से प्राप्त होने वाला पानी मानव स्वास्थ्य के लिए 'अत्यधिक दूषित और अत्यंत जहरीला' है।

चुनाव आयोग को दिए गए 14 पृष्ठों के जवाब में दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि यदि लोगों को इस तरह का 'जहरीला पानी' पीने की अनुमति दी गई तो इससे गंभीर स्वास्थ्य खतरा पैदा हो जाएगा।

आम आदमी पार्टी (आप) नेता को लिखे अपने ताजा पत्र में चुनाव आयोग ने यह भी रेखांकित किया कि पर्याप्त और स्वच्छ जल की उपलब्धता एक प्रशासनिक मुद्दा है और सभी संबंधित सरकारों को हर समय सभी लोगों के लिए इसे सुनिश्चित करने में संलग्न होना चाहिए।

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

राजनाथ सिंह ने 'इन्वेस्ट कर्नाटका-2025' सम्मेलन का उद्घाटन किया राजनाथ सिंह ने 'इन्वेस्ट कर्नाटका-2025' सम्मेलन का उद्घाटन किया
बेंगलूरु/दक्षिण भारत। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मंगलवार को यहां इन्वेस्ट कर्नाटका-2025 नामक वैश्विक निवेशक सम्मेलन का उद्घाटन किया। राजनाथ...
रणवीर इलाहाबादिया की बढ़ीं मुश्किलें, घर पहुंची मुंबई पुलिस
'इंडिया गॉट लैटेंट' का एपिसोड ब्लॉक किया गया
हमने देश के सामान्य परिवारों और किसानों को ऊर्जादाता बनाया है: मोदी
नई पीढ़ी को धर्मशास्त्राें से ज्यादा गूगल पर भराेसा: आचार्यश्री विमलसागरसूरी
आध्यात्मिकता और वैज्ञानिकता का प्रभाव व्यक्ति के विकास में निहित है: मुनिश्री माेहजीतकुमार
शिल्प व वास्तुकला की उत्कृष्ट कृ​ति होगा बेंगलूरु का सालासर बालाजी मंदिर