हानिया की हत्या के बाद ईरान के सर्वोच्च नेता ने खाई कसम- 'अब बदला लेना हमारा फ़र्ज़'

खामेनेई ने कहा कि इस घटना ने इज़राइल को कड़ी सजा देने के लिए जमीन तैयार कर दी

हानिया की हत्या के बाद ईरान के सर्वोच्च नेता ने खाई कसम- 'अब बदला लेना हमारा फ़र्ज़'

Photo: @Khamenei_m X account

तेहरान/दक्षिण भारत। ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला खामेनेई ने एक बयान जारी कर तेहरान में हमास के राजनीतिक प्रमुख इस्माइल हानिया की हत्या का बदला लेने की कसम खाई है। उन्होंने कहा कि इजराइल के इस कदम ने उसके लिए कड़ी सजा का मार्ग प्रशस्त कर दिया है।

Dakshin Bharat at Google News
अयातुल्ला खामेनेई ने बयान में कहा, 'आपराधिक, आतंकवादी ज़ायोनी शासन ने हमारे प्रिय अतिथि को हमारे क्षेत्र में शहीद कर दिया और हमें दुख पहुंचाया है, लेकिन इसने कड़ी सजा के लिए जमीन भी तैयार कर दी है।'

उन्होंने कहा कि हानिया को कभी भी मौत का डर नहीं रहा और वह जीवनभर इसे स्वीकार करने के लिए तैयार रहे।

अयातुल्ला खामेनेई ने आगे कहा, 'हालांकि, इस्लामी गणराज्य की सीमाओं के भीतर हुई इस कटु, दुखद घटना के बाद, हमारा मानना ​​है कि बदला लेना हमारा फ़र्ज़ है।'

सर्वोच्च नेता ने इस्माइल हानिया और उसके सुरक्षा दल के एक सदस्य की मौत पर भी संवेदना व्यक्त की।

बता दें कि बुधवार सुबह तेहरान में हुए हमले में इस्माइल हानिया की मौत हो गई थी। ईरानी मीडिया ने बताया कि हमास के राजनीतिक ब्यूरो प्रमुख की उसके आवास पर निशाना साधकर किए गए हमले में मौत हो गई।

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

जितने साल से मोदी प्रधानमंत्री हैं, उतने साल जवाहरलाल नेहरू देश के लिए जेल में रहे थे: प्रियंका वाड्रा जितने साल से मोदी प्रधानमंत्री हैं, उतने साल जवाहरलाल नेहरू देश के लिए जेल में रहे थे: प्रियंका वाड्रा
Photo: priyankagandhivadra FB Page
कर्नाटक में भाजपा ने विपक्ष के रूप में अपनी ज़िम्मेदारियां छोड़ दी हैं: प्रियांक खरगे
'वंदे मातरम्' अंग्रेजों के लिए चुनौती और देश के लिए शक्ति की चट्टान बन गया था: प्रधानमंत्री
इंडिगो मामला: उच्चतम न्यायालय ने याचिका पर तत्काल सुनवाई से इन्कार किया
इंडिगो: सातवें दिन भी दिक्कत जारी, बेंगलूरु से 127 उड़ानें रद्द
पश्चिम बंगाल में ध्रुवीकरण का दांव
गोवा नाइटक्लब: मालिकों और कार्यक्रम आयोजकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज, सरपंच हिरासत में