केजरीवाल ने ईडी द्वारा गिरफ्तारी के खिलाफ उच्चतम न्यायालय से याचिका वापस ली

केजरीवाल का प्रतिनिधित्व कर रहे वरिष्ठ वकील अभिषेक सिंघवी ने कहा ...

केजरीवाल ने ईडी द्वारा गिरफ्तारी के खिलाफ उच्चतम न्यायालय से याचिका वापस ली

Photo: AAPkaArvind FB page

नई दिल्ली/दक्षिण भारत। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को आबकारी नीति से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा गिरफ्तारी के खिलाफ अपनी याचिका उच्चतम न्यायालय से वापस ले ली।

Dakshin Bharat at Google News
केजरीवाल के वकील ने कहा कि वे ट्रायल कोर्ट के समक्ष रिमांड कार्यवाही का विरोध करेंगे और फिर एक अन्य याचिका के साथ शीर्ष न्यायालय में वापस आएंगे।

केजरीवाल का प्रतिनिधित्व कर रहे वरिष्ठ वकील अभिषेक सिंघवी ने न्यायमूर्ति संजीव खन्ना की अध्यक्षता वाली पीठ के समक्ष मामले का उल्लेख किया और कहा कि चूंकि दिन में ट्रायल कोर्ट के समक्ष रिमांड की कार्यवाही शीर्ष न्यायालय में सुनवाई के साथ टकराएगी, इसलिए उन्हें इसे वापस लेने की अनुमति दी जानी चाहिए। 

उन्होंने कहा कि केजरीवाल ट्रायल कोर्ट के समक्ष रिमांड संबंधी कार्यवाही का सामना करेंगे और फिर एक अन्य याचिका के साथ शीर्ष न्यायालय में वापस आएंगे।

न्यायमूर्ति खन्ना ने सिंघवी से कहा, 'आप वहां (ट्रायल कोर्ट) जा सकते हैं। बस रजिस्ट्री को एक ई-मेल लिखें। हम देखेंगे।'

सिंघवी ने कहा, 'मैं रजिस्ट्री को पत्र लिखूंगा। मुझे इस अदालत के समक्ष फिर से इसका उल्लेख करना पड़ा, ताकि यह आपके लिए सुविधाजनक हो।' 

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

जितने साल से मोदी प्रधानमंत्री हैं, उतने साल जवाहरलाल नेहरू देश के लिए जेल में रहे थे: प्रियंका वाड्रा जितने साल से मोदी प्रधानमंत्री हैं, उतने साल जवाहरलाल नेहरू देश के लिए जेल में रहे थे: प्रियंका वाड्रा
Photo: priyankagandhivadra FB Page
कर्नाटक में भाजपा ने विपक्ष के रूप में अपनी ज़िम्मेदारियां छोड़ दी हैं: प्रियांक खरगे
'वंदे मातरम्' अंग्रेजों के लिए चुनौती और देश के लिए शक्ति की चट्टान बन गया था: प्रधानमंत्री
इंडिगो मामला: उच्चतम न्यायालय ने याचिका पर तत्काल सुनवाई से इन्कार किया
इंडिगो: सातवें दिन भी दिक्कत जारी, बेंगलूरु से 127 उड़ानें रद्द
पश्चिम बंगाल में ध्रुवीकरण का दांव
गोवा नाइटक्लब: मालिकों और कार्यक्रम आयोजकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज, सरपंच हिरासत में