ममता बनर्जी के माथे पर लगी चोट
ममता बनर्जी अपने घर पर ट्रेड मिल से व्यायाम करते समय गिर गईं
By News Desk
On
Photo: All India Trinamool Congress FB page
कोलकाता/दक्षिण भारत। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को चोट लगने की खबर है। उनकी कुछ तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर वायरल हुई हैं। इनमें उनके माथे से खून बहता देखा गया।
मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, ममता बनर्जी अपने घर पर ट्रेड मिल से व्यायाम करते समय गिर गईं। इससे उनके माथे पर चोट लगी है।TMC says that its chairperson and West Bengal CM Mamata Banerjee sustained "a major injury"
— ANI (@ANI) March 14, 2024
(Pic: AITC/X) pic.twitter.com/60vwdDLsqh
इस संबंध में तृणमूल कांग्रेस के आधिकारिक फेसबुक पेज पर संदेश पोस्ट किया गया, 'हमारी चेयरपर्सन को बड़ी चोट लगी है। कृपया उन्हें अपनी प्रार्थना में याद रखें।'
बताया गया कि ममता को भतीजे अभिषेक बनर्जी अस्पताल लेकर गए। एक और तस्वीर में वे अस्पताल के बिस्तर पर आराम करती नजर आ रही हैं।