अशोक चव्हाण ने किया स्पष्ट, अब इस पार्टी में होंगे शामिल

चव्हाण ने कहा- ‘आज मेरे जीवन के एक नए राजनीतिक करियर की शुरुआत है’

अशोक चव्हाण ने किया स्पष्ट, अब इस पार्टी में होंगे शामिल

Photo: @ashokchavanofficial FB page

मुंबई/दक्षिण भारत। महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण ने कांग्रेस का दामन छोड़ने के बाद मंगलवार को अपने आगामी कदम के बारे में जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि वे भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल होंगे।

Dakshin Bharat at Google News
चव्हाण ने संवाददाताओं से कहा, ‘आज मेरे जीवन के एक नए राजनीतिक करियर की शुरुआत है।’

पूर्व मुख्यमंत्री एसबी चव्हाण के बेटे अशोक चव्हाण (65) ने सोमवार को इस बात पर जोर दिया कि कांग्रेस छोड़ने का उनका फैसला स्वतंत्र था और उन्होंने अपने बाहर निकलने के लिए विशिष्ट कारणों को बताने से परहेज किया।

महाराष्ट्र कांग्रेस के वरिष्ठ नेता बाबा सिद्दीकी और मिलिंद देवड़ा के पार्टी छोड़ने के कुछ दिनों बाद उन्होंने भी कांग्रेस को अलविदा कह दिया।

बता दें कि अशोक चव्हाण मराठवाड़ा क्षेत्र के नांदेड़ जिले से आते हैं। वे साल 2014-19 के दौरान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष भी थे। वे भोकर सीट से विधायक और नांदेड़ से लोकसभा सांसद रहे हैं।

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download