झारखंड में चंपई सरकार ने 47-29 से विश्वास मत जीता

चंपई सोरेन को सदन में अपनी सरकार का बहुमत साबित करने के लिए 10 दिन का समय दिया गया था

झारखंड में चंपई सरकार ने 47-29 से विश्वास मत जीता

Photo: @JharkhandCMO Fb page

रांची/दक्षिण भारत। झारखंड में मुख्यमंत्री चंपई सोरेन के नेतृत्व वाली झामुमो नीत गठबंधन सरकार ने सोमवार को विधानसभा में विश्वास मत जीत लिया है। 

Dakshin Bharat at Google News
81 सदस्यीय विधानसभा में जहां 47 विधायकों ने विश्वास प्रस्ताव के पक्ष में वोट किया, वहीं 29 विधायकों ने इसका विरोध किया। निर्दलीय विधायक सरयू राय ने मतदान नहीं किया।

मतदान के दौरान विधानसभा में 77 विधायक मौजूद थे। सत्तारूढ़ गठबंधन में झामुमो, कांग्रेस और राजद शामिल हैं, जबकि इसे एकमात्र सीपीआईएमएल (एल) विधायक द्वारा बाहर से समर्थन प्राप्त है।

भाजपा के नेतृत्व वाले विपक्ष में इस पार्टी के 26 और आजसू पार्टी के तीन विधायक हैं। झामुमो विधायक दल के नेता चंपई सोरेन ने 2 फरवरी को झारखंड के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी। उनके पूर्ववर्ती हेमंत सोरेन को पिछले सप्ताह प्रवर्तन निदेशालय ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तार किया था।

चंपई सोरेन को सदन में अपनी सरकार का बहुमत साबित करने के लिए 10 दिन का समय दिया गया था। उन्होंने फैसला किया कि विश्वास मत 5 फरवरी को होगा।

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

जितने साल से मोदी प्रधानमंत्री हैं, उतने साल जवाहरलाल नेहरू देश के लिए जेल में रहे थे: प्रियंका वाड्रा जितने साल से मोदी प्रधानमंत्री हैं, उतने साल जवाहरलाल नेहरू देश के लिए जेल में रहे थे: प्रियंका वाड्रा
Photo: priyankagandhivadra FB Page
कर्नाटक में भाजपा ने विपक्ष के रूप में अपनी ज़िम्मेदारियां छोड़ दी हैं: प्रियांक खरगे
'वंदे मातरम्' अंग्रेजों के लिए चुनौती और देश के लिए शक्ति की चट्टान बन गया था: प्रधानमंत्री
इंडिगो मामला: उच्चतम न्यायालय ने याचिका पर तत्काल सुनवाई से इन्कार किया
इंडिगो: सातवें दिन भी दिक्कत जारी, बेंगलूरु से 127 उड़ानें रद्द
पश्चिम बंगाल में ध्रुवीकरण का दांव
गोवा नाइटक्लब: मालिकों और कार्यक्रम आयोजकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज, सरपंच हिरासत में