लोकसभा चुनाव के लिए 'आप' के साथ सीट बंटवारे पर क्या बोली कांग्रेस?
आप और कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव के लिए सीट बंटवारे पर चर्चा के लिए बैठक की
By News Desk
On
Photo: INC FB page
नई दिल्ली/दक्षिण भारत। आम आदमी पार्टी (आप) और कांग्रेस ने आगामी लोकसभा चुनाव के लिए सीट बंटवारे पर चर्चा के लिए सोमवार को यहां बैठक की।
बातचीत के बाद कांग्रेस सांसद मुकुल वासनिक ने कहा कि चुनाव के कई मुद्दों पर चर्चा हुई।उन्होंने कहा, 'हमने आगामी चुनावों के लिए कई मुद्दों पर बैठक की। बातचीत जारी रहेगी और हम दोबारा मिलेंगे और उसके बाद ही सीट शेयरिंग पर अंतिम फैसला लेंगे।'
उन्होंने कहा, 'हर बात पर विस्तार से चर्चा हुई। हम साथ मिलकर चुनाव लड़ेंगे और भाजपा को करारा जवाब देंगे।'
बैठक में 'आप' के राज्यसभा सांसद संदीप पाठक और दिल्ली कैबिनेट मंत्री आतिशी और सौरभ भारद्वाज शामिल हुए।
इस दौरान राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, दिल्ली कांग्रेस प्रमुख अरविंदर सिंह लवली, पार्टी के वरिष्ठ नेता सलमान खुर्शीद और मोहन प्रकाश भी मौजूद थे।
About The Author
Related Posts
Latest News
18 Jan 2026 18:12:03
Photo: @BJP4India X account


