पाक को बैलिस्टिक मिसाइलों के पुर्जे भेजने वाली इन कंपनियों पर अमेरिका ने लगाया प्रतिबंध

यह देश इस्लामाबाद के सैन्य आधुनिकीकरण कार्यक्रम के लिए हथियारों और रक्षा उपकरणों का मुख्य आपूर्तिकर्ता रहा है

पाक को बैलिस्टिक मिसाइलों के पुर्जे भेजने वाली इन कंपनियों पर अमेरिका ने लगाया प्रतिबंध

अमेरिकी विदेश मंत्रालय ने शुक्रवार को बताया कि ये प्रतिबंध वैश्विक अप्रसार व्यवस्था के तहत लगाए गए हैं

वॉशिंगटन/भाषा। अमेरिका ने पाकिस्तान के बैलिस्टिक मिसाइल कार्यक्रम के लिए मिसाइलों से जुड़े उपकरणों की आपूर्ति करने के वास्ते तीन चीनी कंपनियों पर प्रतिबंध लगाया है।

Dakshin Bharat at Google News
अमेरिकी विदेश मंत्रालय ने शुक्रवार को बताया कि ये प्रतिबंध वैश्विक अप्रसार व्यवस्था के तहत लगाए गए हैं।

मंत्रालय ने एक बयान में कहा, 'आज, हम कार्यकारी आदेश 13382 के अनुसार तीन कंपनियों पर प्रतिबंध लगा रहे हैं, जो सामूहिक विनाश के हथियारों के प्रसारकों और उनके वितरण से जुड़ी हैं। यह तीनों कंपनियां चीन की हैं और इन्होंने पाकिस्तान के बैलिस्टिक मिसाइल कार्यक्रम के मिसाइल से जुड़े पुर्जों एवं उपकरणों की आपूर्ति की है।'

पाकिस्तान का चीन सदाबहार सहयोगी है, जो इस्लामाबाद के सैन्य आधुनिकीकरण कार्यक्रम के लिए हथियारों और रक्षा उपकरणों का मुख्य आपूर्तिकर्ता रहा है।

यह तीनों कंपनियां जनरल टेक्नोलॉजी लिमिटेड, बीजिंग लुओ लुओ टेक्नोलॉजी डेवलपमेंट कंपनी लिमिटेड और चांगझौ यूटेक कंपोजिट कंपनी लिमिटेड हैं। यह प्रतिबंध पाकिस्तान के अबाबील बैलिस्टिक मिसाइल प्रणाली के प्रक्षेपण के कुछ दिनों बाद लगाए गए हैं।

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

बेंगलूरु अपार्टमेंट्स फेडरेशन ने लोगों से एलपीजी का जिम्मेदारी से उपयोग करने की अपील की बेंगलूरु अपार्टमेंट्स फेडरेशन ने लोगों से एलपीजी का जिम्मेदारी से उपयोग करने की अपील की
सरकार और एलपीजी वितरक आपूर्ति को स्थिर करने के लिए काम कर रहे हैं
राहुल गांधी ऊर्जा मुद्दे पर गलत सूचना फैला रहे हैं: गिरिराज सिंह
ईरान अपने शहीदों के खून का बदला लेने से पीछे नहीं हटेगा: नए सर्वोच्च नेता
ईरान ने इजराइल पर बरसाईं बैलिस्टिक मिसाइलें, 60 लोग घायल
'अमेरिका और उसके सहयोगियों को लाभ पहुंचाने वाला कोई भी तेल हॉर्मुज़ जलडमरूमध्य से नहीं गुजरने देंगे'
गोबर-गोमूत्र का उपहास क्यों?
अमेरिका-इज़राइल के हमलों में 414 महिलाएं और बच्चे मारे गए: ईरान