कर्नाटक सरकार ने जैन मुनि की हत्या के मामले की सीबीआई जांच कराने से इन्कार किया

उन्होंने कहा कि पुलिस विभाग पूरी तरह दक्ष है

कर्नाटक सरकार ने जैन मुनि की हत्या के मामले की सीबीआई जांच कराने से इन्कार किया

'आरोपियों को तुरंत गिरफ्तार कर लिया गया है'

हुब्बली/भाषा। कर्नाटक के गृह मंत्री जी परमेश्वर ने बेलगावी जिले में हुई जैन मुनि की हत्या के मामले की जांच केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) को सौंपने से सोमवार को इन्कार कर दिया। साथ ही उन्होंने मामले की जांच और अब तक की गई गिरफ्तारियों को लेकर पुलिस की सराहना की है।

Dakshin Bharat at Google News
चिक्कोडी तालुक के हिरेकोडी गांव में नंद पर्वत आश्रम के कामकुमार नंदी महाराज की कथित तौर पर हत्या कर शव को रायबाग तालुक के खटकभावी गांव में बोरवेल के एक गड्ढे में फेंक दिया गया था।

परमेश्वर ने यहां संवाददाताओं से कहा, ऐसे मामलों में कोई भी राजनीति या भेदभाव नहीं करेगा। घटना का पता चलने पर पुलिस ने तुरंत शिकायत दर्ज की और कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार किया। बोरवेल के गड्ढे में फेंके गए शव के हिस्से भी बरामद कर लिए हैं। मैं त्वरित कार्रवाई के लिए पुलिस की सराहना करता हूं।

उन्होंने बताया कि वे हुब्बली में घटना के विरोध में धरने पर बैठे जैन संत वरुरु गुणाधर नंदी महाराज से मिलने गए और बातचीत की। परमेवरर ने बताया कि उन्होंने संत की सभी मांगें सुनीं और आश्वासन दिया कि इस तरह की घटनाएं दोबारा न हों, इसके लिए जरूरी कदम उठाए जाएंगे।

मामले की सीबीआई जांच कराने के बारे में सवाल पूछने पर उन्होंने कहा कि पुलिस विभाग पूरी तरह दक्ष है और आरोपियों को तुरंत गिरफ्तार कर लिया गया है।

उन्होंने कहा, अभी जांच चल रही है। मुझे नहीं लगता कि अभी यह मामला सीबीआई और अन्य जांच एजेंसी को सौंपने की जरूरत है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और जांच पूरी होने के बाद सच पता चल जाएगा।

जैन समुदाय के ‘छोटा वोट बैंक’ होने के कारण मामले की अनदेखी करने के आरोपों पर परमेश्वर ने कहा कि ये आरोप बिल्कुल भी सही नहीं हैं और मामले को फिलहाल कानून पर छोड़ देना चाहिए।

उन्होंने कहा, पुलिस बगैर किसी दबाव और बिना किसी भेदभाव के काम कर रही है।

जैन समुदाय के लोगों ने कामकुमार नंदी महाराज की हत्या की जांच सीबीआई से कराने की मांग की है।

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

घुसपैठियों को बचाने के लिए तृणकां किसी भी हद तक जा सकती है: प्रधानमंत्री घुसपैठियों को बचाने के लिए तृणकां किसी भी हद तक जा सकती है: प्रधानमंत्री
Photo: @BJP4India X account
विद्याशिल्प यूनिवर्सिटी ने एलायंस फ़्रांसेज़ दे बेंगलूरु के साथ इमैजिनरी फ़्यूचर्स 2050 का उद्घाटन किया
बांग्लादेश: हिंदू व्यापारी की केले के विवाद में पीट-पीटकर हत्या, 3 लोग गिरफ्तार
कांग्रेस ने सरकारें बनाने और वोट पाने के लिए असम की मिट्टी घुसपैठियों को सौंप दी: प्रधानमंत्री
बांग्लादेश में एक और हिंदू की हत्या की गई
मालदा: प्रधानमंत्री ने भारत की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया
छत्तीसगढ़: बीजापुर जिले में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़, 2 नक्सली ढेर