आज अमित शाह, जेपी नड्डा कर्नाटक में करेंगे रोड शो

शाह रविवार रात को बेंगलूरु पहुंचे

आज अमित शाह, जेपी नड्डा कर्नाटक में करेंगे रोड शो

शाह प्रसिद्ध चामुण्डेश्वरी मंदिर में पूजा-अर्चना करने के लिए मैसूरु जाएंगे

बेंगलूरु/भाषा। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष जेपी नड्डा सोमवार को कर्नाटक में अलग-अलग रोड शो में भाग लेंगे।

Dakshin Bharat at Google News
शाह रविवार रात को बेंगलूरु पहुंचे। भाजपा द्वारा साझा की गई कार्यक्रम सूची के अनुसार, शाह प्रसिद्ध चामुण्डेश्वरी मंदिर में पूजा-अर्चना करने के लिए मैसूरु जाएंगे।

इसके बाद वे हेलीकॉप्टर से मैसूरु से चामराजनगर जिले के गुंडलुपेट जाएंगे और दोपहर एक बजे से दो बजे तक रोड शो करेंगे।

गृह मंत्री फिर सकलेशपुर जाएंगे, जहां वे पार्टी कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाने के लिए दोपहर तीन बजे से चार बजे तक एक और रोड शो करेंगे।

मैसूरु वापस आने के बाद वे शाम को एक विशेष विमान से उत्तरी कर्नाटक के हुब्बली जाएंगे। वहां एक लग्जरी होटल में पार्टी नेताओं के साथ चुनाव कार्यकारी समिति की बैठक में भाग लेंगे और रात्रि विश्राम करेंगे।

इस बीच, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा दोपहर को एक विशेष विमान से बेंगलूरु आएंगे और यहां से एक हेलीकॉप्टर से चिक्कबल्लापुर जिले के शिद्लघट्ट जाएंगे।

नड्डा शिद्लघट्ट में दोपहर ढाई बजे से साढ़े तीन बजे तक एक घंटे के लिए रोड शो करेंगे। इसके बाद बेंगलूरु ग्रामीण जिले में शाम साढ़े चार बजे से साढ़े पांच बजे तक एक अन्य रोड शो में भाग लेने के लिए होसकोट जाएंगे।

शाम को वे बेंगलूरु ग्रामीण जिले के देवनहल्ली में पार्टी की एक बैठक में भाग लेंगे और चुनावी तैयारियों पर चर्चा करेंगे। रात्रि का भोजन करने के बाद वे विशेष विमान से दिल्ली लौटेंगे।

सत्तारूढ़ भाजपा की नजर कर्नाटक में फिर से सत्ता में आने पर है। कर्नाटक में विधानसभा चुनाव के लिए 10 मई को मतदान होगा और 13 मई को मतगणना की जाएगी।

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

भरोसा रखें, घबराएं नहीं भरोसा रखें, घबराएं नहीं
कुछ लोगों ने जमाखोरी और कालाबाजारी शुरू कर दी है
सरकार ने घरेलू एलपीजी की निरंतर आपूर्ति सुनिश्चित की, कहा- घबराकर बुकिंग करने की कोई जरूरत नहीं
बेंगलूरु अपार्टमेंट्स फेडरेशन ने लोगों से एलपीजी का जिम्मेदारी से उपयोग करने की अपील की
राहुल गांधी ऊर्जा मुद्दे पर गलत सूचना फैला रहे हैं: गिरिराज सिंह
ईरान अपने शहीदों के खून का बदला लेने से पीछे नहीं हटेगा: नए सर्वोच्च नेता
ईरान ने इजराइल पर बरसाईं बैलिस्टिक मिसाइलें, 60 लोग घायल
'अमेरिका और उसके सहयोगियों को लाभ पहुंचाने वाला कोई भी तेल हॉर्मुज़ जलडमरूमध्य से नहीं गुजरने देंगे'