आंध प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री किरण कुमार रेड्डी भाजपा में शामिल हुए
इसी साल मार्च में रेड्डी ने कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था
By News Desk
On
वे 2 जून, 2014 को तेलंगाना राज्य के गठन से पहले संयुक्त आंध्र प्रदेश के अंतिम मुख्यमंत्री थे
नई दिल्ली/भाषा। कांग्रेस के पूर्व नेता एवं अविभाजित आंध्र प्रदेश के अंतिम मुख्यमंत्री एन किरण कुमार रेड्डी शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गए।
केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी, भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह और पार्टी के मुख्य प्रवक्ता अनिल बलूनी की मौजूदगी में रेड्डी ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।इसी साल मार्च में रेड्डी ने कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था।
सितंबर, 1959 में जन्मे रेड्डी ने 25 नवंबर, 2010 से 01 मार्च, 2014 तक अविभाजित आंध्र प्रदेश के 16वें मुख्यमंत्री के रूप में कार्य किया था।
वे दो जून, 2014 को तेलंगाना राज्य के गठन से पहले संयुक्त आंध्र प्रदेश के अंतिम मुख्यमंत्री थे।
About The Author
Related Posts
Latest News
16 Dec 2025 14:41:52
Photo: ChouhanShivraj FB Page


