केनरा बैंक को 'द बैंकर्स बैंक ऑफ द ईयर अवॉर्ड'

इसे बैंकिंग क्षेत्र का ऑस्कर पुरस्कार कहा जाता है

केनरा बैंक को 'द बैंकर्स बैंक ऑफ द ईयर अवॉर्ड'

केनरा बैंक ने सभी ग्राहकों, निवेशकों, कर्मचारियों और हितधारकों का आभार जताया

बेंगलूरु/दक्षिण भारत। केनरा बैंक 'द बैंकर्स बैंक ऑफ द ईयर अवॉर्ड 2022' का विजेता रहा है। उसने बताया कि 29 नवंबर से एक दिसंबर तक लंदन में वैश्विक बैंकिंग शिखर सम्मेलन का आयोजन किया गया था। इसमें उसे भारत सेगमेंट में यह सम्मान मिला है। 

Dakshin Bharat at Google News
दिसंबर की पहली तारीख को बैंक के एमडी और सीईओ एलवी प्रभाकर ने यह पुरस्कार प्राप्त किया। 

विजेताओं को पिछले 12 महीनों में उनके संबंधित भौगोलिक क्षेत्रों में रिटर्न, रणनीति, नवाचार, प्रौद्योगिकी और उत्पाद तथा सेवाओं को वितरित करने की उनकी क्षमता के आधार पर चुना गया है। 

'बैंकर्स बैंक ऑफ द ईयर' अवॉर्ड बैंकिंग क्षेत्र के लिए ऑस्कर पुरस्कार की तरह ही माना जाता है। इस प्रतिष्ठित पुरस्कार के जरिए केनरा बैंक को 2022 के लिए भारत में सर्वश्रेष्ठ बैंक घोषित किया गया है।

बैंकर्स मैग्जीन दुनियाभर में 180 से ज्यादा देशों के लिए विश्व की प्रमुख बैंकिंग और वित्त संसाधन है। बैंकर्स मैग्जीन का संबंध फाइनेंशियल टाइम्स (एफटी) समूह से है, जो ब्रिटेन का वैश्विक वित्तीय दैनिक समाचार पत्र है। इसकी स्थापना 1888 में हुई थी।

इस मौके पर केनरा बैंक ने अपने सभी ग्राहकों, निवेशकों, कर्मचारियों और सभी हितधारकों का आभार जताया है।

About The Author

Related Posts

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

भारत के दोस्त इजराइल में भी जन्माष्टमी की धूम  भारत के दोस्त इजराइल में भी जन्माष्टमी की धूम
भक्तों ने ‘एलोहिम प्लस’ (गॉड प्लस) नामक नाटक का मंचन भी किया
केरल: त्रिशूर में खड़ी लॉरी से कार टकराई, 8 लोगों की मौत
सोशल मीडिया: सेवा का जरिया या झगड़े का मैदान?
अन्नदाताओं के साथ हम हैं, हिम्मत न हारें: डीके शिवकुमार
मोदी ने मेलोनी को इटली की सबसे लंबे समय तक लगातार प्रधानमंत्री रहने पर बधाई दी
आकाश आनंद को पार्टी में काम करने की इजाज़त, अभी और परिपक्व होने की जरूरत है: मायावती
प्रधानमंत्री ने भू-तुल्यकालिक कक्षा से तस्वीरें लेने वाले पहले भारतीय उपग्रह के प्रक्षेपण की सराहना की