कोहली का कमाल: सबसे तेज 10 हजारी बन सचिन का रिकॉर्ड तोड़ा

कोहली का कमाल: सबसे तेज 10 हजारी बन सचिन का रिकॉर्ड तोड़ा

virat kohli

विशाखापत्तनम। भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली ने बुधवार को वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे मैच खेलते हुए बड़ी कामयाबी हासिल की है। उन्होंने मशहूर बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर का एक वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ दिया है। अब विराट 10 हजारी क्लब में शामिल हो गए हैं। उन्होंने इसमें सबसे तेजी से एंट्री कर सचिन का पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया।

विराट कोहली वनडे इंटरनेशनल में सबसे कम पारियों में 10 हजार रन बनाने वाले बल्लेबाज बनकर इतिहास में अपना नाम दर्ज करा चुके हैं। पहले यह रिकॉर्ड सचिन के नाम था। उन्होंने 17 साल पुराने उस रिकॉर्ड को यह उपलब्धि हासिल कर तोड़ दिया। अब तक विराट के नाम 212 मैचों की 204 पारियों में 9,919 रन दर्ज थे। बुधवार को वेस्ट इंडीज के खिलाफ मैच में वह लम्हा ऐतिहासिक बन गया जब विराट ने पारी के 37वें ओवर में एश्ले नर्स की गेंद पर यह कीर्तिमान बनाया। इस मैच में विराट कोहली ने अपने वनडे करियर का 37वां शतक भी जड़ा। उन्होंने 105 गेंदों में शतक पूरा किया।

इस तरह विराट ने महज 205 पारियों में 10 हजार रनों का आंकड़ा कायम किया। अगर बात सचिन तेंदुलकर के रिकॉर्ड की करें तो उन्होंने 31 मार्च, 2001 को 10 हजार रन बनाए थे। इसके लिए उन्होंने 259 पारियां खेली थीं। तुलनात्मक रूप से विराट ने सचिन से 54 पारियां कम खेलीं लेकिन उस मुकाम तक पहुंच गए। इसके लिए उनकी रफ्तार काफी मददगार साबित हुई। मैदान में विराट का बल्ला खूब चला है और उन्होंने रनों का वह कीर्तिमान बना दिया जो हर बल्लेबाज का एक सपना होता है।

सबसे तेजी से 10 हजार रनों का आंकड़ा पार करने वाले खिलाड़ियों की इस सूची में अब विराट अव्वल हैं। उनके बाद सचिन और तीसरे नंबर पर पूर्व कप्तान सौरभ गांगुली हैं। गांगुली ने 263 पारियां खेलकर यह उपलब्धि हासिल की थी। वहीं चौथे नंबर पर रिकी पोंटिंग (266 पारियां) और पांचवे नंबर पर जैक कालिस (272 पारियां) हैं। महेंद्र सिंह धोनी का छठा नंबर है जो 273 पारियां खेलकर 10 हजारी बने।

अगर इस सूची में स्थान बनाने वाले भारतीय क्रिकेटर के लिहाज से देखा जाए तो विराट कोहली यह कीर्तिमान रचने वाले पांचवे बल्लेबाज हैं। उनसे पहले सचिन तेंदुलकर, सौरव गांगुली, राहुल द्रविड़ और महेंद्र सिंह धोनी यह उपलब्धि हासिल कर चुके हैं।

वनडे में 10 हजार से ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर (18,426), सौरभ गांगुली (11,363), राहुल द्रविड़ (10,889), महेंद्र सिंह धोनी (10,004) और विराट कोहली (10,000+) हैं।

ये भी पढ़िए:
– सात दिन तक स्मार्टफोन चलाती रही महिला, टेढ़ी हो गईं अंगुलियां
– उप्र पुलिस ने की महिलाओं से अपील- करवा चौथ पर पति को हेलमेट पहनाएं, लंबी उम्र पाएं
– वीडियो: प्रचार करते कांग्रेस विधायक बोले- ‘आपको मेरी इज्‍जत रखनी है, पार्टी गई तेल लेने’
– शिवपाल यादव की पार्टी को मिली मान्यता, अब सपा से भिड़ंत की तैयारी

Tags:

About The Author

Post Comment

Comment List

Advertisement

Advertisement

Latest News

छग के अगले मुख्यमंत्री विष्णुदेव के बारे में अमित शाह ने पहले ही दे दिए थे ये संकेत छग के अगले मुख्यमंत्री विष्णुदेव के बारे में अमित शाह ने पहले ही दे दिए थे ये संकेत
Photo: twitter.com/BJP4CGState
आदिवासी परिवार का बेटा अब बनेगा छग का सीएम, यहां जानिए विष्णुदेव साय के बारे में खास बातें
हो गया ऐलान, विष्णुदेव साय होंगे छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री
अनुच्छेद 370 निरस्त करने को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर सोमवार को फैसला सुनाएगा उच्चतम न्यायालय
मायावती ने अपना 'उत्तराधिकारी' घोषित किया
साल 2022 में महिलाओं पर एसिड हमले के सबसे ज्यादा मामले बेंगलूरु में दर्ज हुए!
कर्नाटक उच्च न्यायालय सोमवार से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग फिर से शुरू करेगा