एशियन गेम्स में बरसी चांदी, लक्ष्य और दीपक ने लगाया रजत पदक पर निशाना

एशियन गेम्स में बरसी चांदी, लक्ष्य और दीपक ने लगाया रजत पदक पर निशाना

shooter lakshay

जकार्ता। एशियन गेम्स 2018 के तगड़े मुकाबलों के बीच अब भारत की झोली में मेडल बरसने लगे हैं। भारत ने रजत पदक जीते हैं। ये क्रमश: तीसरे और चौथे पदक हैं। भारतीय निशानेबाज दीपक कुमार 10 मीटर एयर राइफल इवेंट में रजत पदक जीतने में कामयाब रहे। उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया और चांदी पर कब्जा किया। ताजा जानकारी के अनुसार, अब भारत के खाते में कुल 4 पदक दर्ज हो गए हैं। दीपक के अलावा लक्ष्य ने भी निशानेबाजी में रजत पदक जीता है। इस प्रकार भारत के पास 1 स्वर्ण, 2 रजत और 1 कांस्य पदक हो गए हैं।

Dakshin Bharat at Google News
दीपक ने 10 मीटर एयर राइफल स्पर्धा के फाइनल में 247.7 अंक हासिल किए थे। वहीं चीन के शूटर यांग हाओरान ने 249.1 हासिल किए। उन्होंने इस स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता। उनके अलावा चीनी ताइपेई के लु शाओचुआन ने 226.8 अंक हासिल किए। उन्होंने कांस्य पदक जीता।

उनसे पहले रेसलर बजरंग पूनिया ने भारत को स्वर्ण पदक दिलाया था। इस प्रतियोगिता में भारत को मिला पहला यह स्वर्ण पदक है। वहीं, रवि कुमार और अपूर्वी चंदेला ने निशानेबाजी में कांस्य पदक जीता था। उन्होंने खाता खोलकर शुरुआत की। उसके बाद बजरंग और दीपक ने जीत का यह सिलसिला आगे बढ़ाया।

shooter deepak kumar

इसके बाद पूरे देश से इन खिलाड़ियों को बधाइयां मिल रही हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी विजेता खिलाड़ियों को बधाई दे चुके हैं। विभिन्न मुकाबलों में भारतीय खिला​ड़ी जीत के लिए भरपूर कोशिश कर रहे हैं। पूरा देश उन्हें उम्मीदों के साथ देख रहा है।

आज अपूर्वी, रवि और बजरंग की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब शेयर की जा रही हैं। सामान्य पृष्ठभूमि से आए इन खिलाड़ियों ने अंतरराष्ट्रीय स्पर्धा में देश का नाम रोशन किया है। इनके घरों में खुशी का माहौल है और दूर-दूर से लोग इन्हें बधाइयां देने आ रहे हैं।

जरूर पढ़िए:
– रेसलर बजरंग ने जिताया भारत को पहला स्वर्ण पदक, मोदी ने दी बधाई
– एशियन गेम्स 2018: अपूर्वी-रवि को मिली कामयाबी, भारत ने जीता कांस्य पदक

Tags:

About The Author

Related Posts

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

बुरे फंसे मो. यूनुस: कर्मचारियों का प्रदर्शन जारी, अर्द्ध सैनिक बल तैनात बुरे फंसे मो. यूनुस: कर्मचारियों का प्रदर्शन जारी, अर्द्ध सैनिक बल तैनात
Photo: ChiefAdviserGOB FB Page
नेहरू द्वारा रखी गई नींव के कारण भारत चौथी सबसे बड़ी आर्थिक शक्ति बना: सिद्दरामय्या
कोविड-19: सिद्दरामय्या ने कहा- 'वायरस का प्रसार गंभीर नहीं, लेकिन सावधानी जरूरी है'
कर्नाटक: 'पार्टी विरोधी गतिविधियों' के कारण भाजपा ने 2 विधायकों को निष्कासित किया
कश्मीर में आतंकवाद: मोदी बोले- सरदार पटेल की बात मानी होती तो यह सिलसिला नहीं होता
बेंगलूरु में प्रौद्योगिकी कार्यबल 10 लाख के पार
फ्रांस: रविशंकर प्रसाद ने आतंकवाद के खिलाफ भारत की लड़ाई को उजागर करने का आह्वान किया