क्रूज मादक पदार्थ मामला: एनसीबी ने फिल्म निर्माता इम्तियाज खत्री के परिसरों पर छापे मारे

क्रूज मादक पदार्थ मामला: एनसीबी ने फिल्म निर्माता इम्तियाज खत्री के परिसरों पर छापे मारे

मादक पदार्थ जब्ती मामले में पहले गिरफ्तार किए गए आरोपियों से पूछताछ के दौरान खत्री का नाम सामने आया


मुंबई/भाषा। नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने यहां एक क्रूज जहाज से मादक पदार्थ की जब्ती के सिलसिले में शनिवार को यहां फिल्म निर्माता इम्तियाज खत्री के आवास और कार्यालय में छापे मारे। यह जानकारी एक अधिकारी ने दी।

Dakshin Bharat at Google News
अधिकारी ने बताया, 'एनसीबी की मुंबई मंडल इकाई ने आज सुबह यहां बांद्रा में खत्री के आवास और कार्यालय पर छापेमारी शुरू की।'

अधिकारी ने बताया कि मादक पदार्थ जब्ती मामले में पहले गिरफ्तार किए गए आरोपियों से पूछताछ के दौरान खत्री का नाम सामने आया। उन्होंने साथ ही बताया कि एनसीबी महानगर में मादक पदार्थों के विक्रेता और आपूर्तिकर्ताओं पर कार्रवाई कर रही है।

गौरतलब है कि एक गुप्त सूचना के आधार पर कि एक क्रूज (जहाज) पर पार्टी होने वाली है, एनसीबी की टीम ने गोवा जा रहे कोर्डेलिया क्रूज पर पिछले शनिवार छापा मारा था और क्रूज से मादक पदार्थ जब्त होने का दावा किया था। मामले में बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान समेत कुल 18 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

देश-दुनिया के समाचार FaceBook पर पढ़ने के लिए हमारा पेज Like कीजिए, Telagram चैनल से जुड़िए

Tags:

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

लालू यादव ने तेज प्रताप के घर पर मकर संक्रांति उत्सव में भाग लिया लालू यादव ने तेज प्रताप के घर पर मकर संक्रांति उत्सव में भाग लिया
Photo: laluprasadrjd FB Page
प्रकृति के साथ संतुलित और सामंजस्यपूर्ण संबंध का संदेश देता है पोंगल: प्रधानमंत्री
खामेनेई के खिलाफ रेज़ा पहलवी की हुंकार- 'हमारे और शासन के बीच खून का एक समंदर है'
दिल्ली: भाजपा सांसद रवि शंकर प्रसाद के आधिकारिक आवास में आग लगी
सरकार ने समझी डिलीवरी बॉय की पीड़ा
जम्मू-कश्मीर: सरकार से ले रहे तनख्वाह, लेकिन आतंकवादियों से निभा रहे 'दोस्ती', 5 कर्मचारी बर्खास्त
श्वानों के काटने की घटनाओं के लिए राज्यों को भारी मुआवजे के लिए कहेंगे: उच्चतम न्यायालय