'लाइगर' का पहला गाना 'अकड़ी पकड़ी' जल्द होगा रिलीज़
On
इस तस्वीर ने इंटरनेट पर धमाल मचाया है
बेंगलूरु/दक्षिण भारत। विजय देवरकोंडा और अनन्या पांडे की जोड़ी एक साथ पहली बार फिल्म 'लाइगर' के जरिए बड़े पर्दे पर दिखने वाली है। फिल्म की घोषणा के बाद से ही यह चर्चा का विषय बनी हुई है। इसके पहले लुक से लेकर विजय देवरकोंडा के हाल में रिलीज़ हुए पोस्टर तक सबको दर्शकों ने पसंद किया है।
निर्माताओं ने इस फिल्म का पहला गाना 'अकड़ी पकड़ी' 11 जुलाई को रिलीज करने की आधिकारिक घोषणा की है। साथ ही विजय और अनन्या के गाने की झलक दिखाते हुए एक तस्वीर साझा की है। इस तस्वीर ने इंटरनेट पर धमाल मचाया है। इसमें विजय देवरकोंडा अनन्या को सिटी बजाने में मदद करते दिख रहे हैं। वही अनन्या ब्लैक टॉप में आकर्षक दिख रही है।दोनों के फैंस ने सोशल मीडिया के जरिए फिल्म को लेकर अपनी उत्सुकता दर्शाते हुए तस्वीर पर काफ़ी कमेंट्स और लाइक्स किए हैं। बता दें कि इस बहुप्रतीक्षित गाने का टीजर 8 जुलाई को रिलीज़ होगा। पूरी जगन्नाथ निर्देशित 'लाइगर साला क्रॉसब्रिड' यह पैन इंडिया फिल्म 25 अगस्त को सभी सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी।
Tags:
About The Author
Latest News
16 Feb 2026 17:54:24
Photo: IndianNationalCongress FB Page


