दिलीप कुमार को सांस लेने में दिक्कत, अस्पताल में भर्ती
On
दिलीप कुमार को सांस लेने में दिक्कत, अस्पताल में भर्ती
मुंबई/दक्षिण भारत। विख्यात अभिनेता दिलीप कुमार (98) को रविवार सुबह यहां अस्पताल में भर्ती कराया गया। उन्हें सांस लेने में दिक्कत हुई थी। उनकी पत्नी सायरा बानो ने बताया कि दिलीप कुमार को सुबह करीब 8.30 बजे खार स्थित हिंदुजा अस्पताल में भर्ती कराया गया।
सायरा बानो के अनुसार, ‘आज सुबह उनकी तबीयत खराब हो गई। उन्हें सांस लेने में दिक्कत होने लगी। वे अभी खार स्थित गैर कोविड हिंदुजा अस्पताल में भर्ती हैं और उनकी जांच चल रही है।’बता दें कि दिलीप कुमार ने कई हिट फिल्में देकर लोगों के दिलों पर राज किया। ‘कोहिनूर’, ‘मुगल-ए-आज़म’, ‘देवदास’, ‘नया दौर’, ‘राम और श्याम’ जैसी फिल्मों को बहुत पसंद किया गया।
दिलीप कुमार ने ‘ज्वार भाटा’ (1944) से अपने सिने करियर का आगाज किया था। उनकी सेहत के बारे में यह समाचार सोशल मीडिया पर आने के बाद सिनेमाप्रेमी उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं।
Tags:
About The Author
Related Posts
Latest News
18 Mar 2026 16:44:09
Photo: WhiteHouse FB Page


