‘स्टार वार्स’ के कलाकार एंड्रियू जैक का कोरोना वायरस संक्रमण से निधन

‘स्टार वार्स’ के कलाकार एंड्रियू जैक का कोरोना वायरस संक्रमण से निधन

लंदन/भाषा। ‘स्टार वार्स’ में मेजर इमेट का किरदार निभाने के लिए विख्यात अभिनेता एंड्रियू जैक का निधन कोरोना वायरस के संक्रमण की वजह से 76 साल की उम्र में हो गया।

Dakshin Bharat at Google News
उनके एजेंट जिल मैकलॉ ने बताया कि उनका निधन इंग्लैंड के चेर्टसी के एक अस्पताल में मंगलवार को हुआ। उनकी पत्नी गैब्रियल रोगर ने बताया कि दो दिन पहले ही एंड्रियू कोरोना वायरस से संक्रमित हुए थे। उन्हें दर्द नहीं था और शांतिपूर्ण तरीके से उनका निधन हो गया।

डायलेक्ट कोच के रूप में उन्होंने हॉलीवुड की कई फिल्मों में काम किया है। वे ‘मेन इन ब्लैक: इंटरनेशल’ और ‘द लॉर्ड ऑफ द रिंग्स (ट्रायलॉजी) में काम कर चुके हैं। इसके अलावा उन्होंने ‘ बैटमेन बिगिन्स’ में अभिनेता क्रिश्चियन बेल की आवाज पर भी काम किया था।

Tags:

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

भरोसा रखें, घबराएं नहीं भरोसा रखें, घबराएं नहीं
कुछ लोगों ने जमाखोरी और कालाबाजारी शुरू कर दी है
सरकार ने घरेलू एलपीजी की निरंतर आपूर्ति सुनिश्चित की, कहा- घबराकर बुकिंग करने की कोई जरूरत नहीं
बेंगलूरु अपार्टमेंट्स फेडरेशन ने लोगों से एलपीजी का जिम्मेदारी से उपयोग करने की अपील की
राहुल गांधी ऊर्जा मुद्दे पर गलत सूचना फैला रहे हैं: गिरिराज सिंह
ईरान अपने शहीदों के खून का बदला लेने से पीछे नहीं हटेगा: नए सर्वोच्च नेता
ईरान ने इजराइल पर बरसाईं बैलिस्टिक मिसाइलें, 60 लोग घायल
'अमेरिका और उसके सहयोगियों को लाभ पहुंचाने वाला कोई भी तेल हॉर्मुज़ जलडमरूमध्य से नहीं गुजरने देंगे'