अक्षय कुमार की ‘पृथ्वीराज’ से फिल्मों में शुरुआत करेंगी मानुषी छिल्लर

अक्षय कुमार की ‘पृथ्वीराज’ से फिल्मों में शुरुआत करेंगी मानुषी छिल्लर

मानुषी छिल्लर

मुंबई/भाषा। ‘मिस वर्ल्ड 2017’ मानुषी छिल्लर सुपरस्टार अक्षय कुमार के साथ यशराज फिल्म्स की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि वाली फिल्म ‘पृथ्वीराज’ से हिंदी फिल्मों में शुरुआत करेंगी।

Dakshin Bharat at Google News
फिल्म का निर्देशन चंद्रप्रकाश द्विवेदी करेंगे और यह फिल्म सम्राट पृथ्वीराज चौहान के जीवन पर आधारित है। अक्षय फिल्म में पृथ्वीराज चौहान का जबकि मानुषी संयोगिता का किरदार निभाएंगी।

द्विवेदी ने एक बयान में कहा, इस भूमिका के लिए हमने कई युवा नए चेहरों का ऑडिशन लिया क्योंकि हम लोग एक बेहद खूबसूरत भारतीय नायिका चाहते थे। संयोगिता का सौंदर्य अद्भुत था। वे एक मजबूत, आत्मविश्वास से भरपूर थीं। हम लोग किसी ऐसी लड़की की तलाश कर रहे थे जो संयोगिता के जादुई व्यक्तित्व से मेल खाती हो और यह सब हमें मानुषी में मिला।

उन्होंने कहा, उन्होंने इस भूमिका के लिए कई बार ऑडिशन दिया क्योंकि हम लोग इस किरदार को लेकर पूरी तरह से आश्वस्त हो जाना चाहते थे और हर बार वह हमारी उम्मीदों पर खरी उतरीं। तब से वह हफ्ते में छह दिन रिहर्सल कर रही हैं और पिछले नौ महीने से वाईआरएफ उन्हें प्रशिक्षण दे रहा है।

मानुषी ने कहा कि हिंदी फिल्म उद्योग में बड़े नामचीन कलाकार के साथ काम करना उनके लिए सम्मान की बात है और वह अपनी ओर से इस किरदार के प्रति पूरा न्याय करने का प्रयास करेंगी।

उन्होंने कहा, अब तक का मेरा जीवन किसी परी कथा के समान रहा है। मिस इंडिया से मिस वर्ल्ड बनना और अब पहली ही फिल्म के तौर पर ऐसी बड़ी फिल्म मिलना, यह बिल्कुल मेरे जीवन में नया, रोमांचक अध्याय है। ‘पृथ्वीराज’ 2020 में दिवाली के मौके पर रिलीज होगी।

Tags:

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

लालू यादव ने तेज प्रताप के घर पर मकर संक्रांति उत्सव में भाग लिया लालू यादव ने तेज प्रताप के घर पर मकर संक्रांति उत्सव में भाग लिया
Photo: laluprasadrjd FB Page
प्रकृति के साथ संतुलित और सामंजस्यपूर्ण संबंध का संदेश देता है पोंगल: प्रधानमंत्री
खामेनेई के खिलाफ रेज़ा पहलवी की हुंकार- 'हमारे और शासन के बीच खून का एक समंदर है'
दिल्ली: भाजपा सांसद रवि शंकर प्रसाद के आधिकारिक आवास में आग लगी
सरकार ने समझी डिलीवरी बॉय की पीड़ा
जम्मू-कश्मीर: सरकार से ले रहे तनख्वाह, लेकिन आतंकवादियों से निभा रहे 'दोस्ती', 5 कर्मचारी बर्खास्त
श्वानों के काटने की घटनाओं के लिए राज्यों को भारी मुआवजे के लिए कहेंगे: उच्चतम न्यायालय