मल्लिका दुआ ने कहा, यह मेरी लड़ाई नहीं है

मल्लिका दुआ ने कहा, यह मेरी लड़ाई नहीं है

मुंबई/वरिष्ठ पत्रकार विनोद दुआ पर लगे यौन शोषण के आरोपों पर उनकी बेटी एवं हास्य अभिनेत्री मल्लिका दुआ मी टू आंदोलन के साथ ख़डी नजर आईं और उन्होंने साफ-साफ कहा कि वह अपने पिता को यह ल़डाई ल़डने देंगी।डॉक्यूमेंटरी फिल्म बनाने वाली निष्ठा जैन ने विनोद दुआ पर आरोप लगाया है कि करीब तीन दशक पहले पत्रकार ने उनका पीछा किया और उन्हें प्रताि़डत किया। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए रविवार को मल्लिका ने कहा, आपने जो भी कहा है, यदि मेरे पिता उसके दोषी हैं तो यह स्वीकार्य नहीं है, यह बहुत सदमा पहुंचाने वाला और दुखद है। कॉमेडी रियल्टी टीवी शो में मल्लिका पर अक्षय कुमार की कथित अभद्र टिप्पणी पर विनोद दुआ की प्रतिक्रिया का हवाला देते हुए जैन ने शनिवार को फेसबुक पर लंबा-चौ़डा पोस्ट डाला। उन्होंने विनोद दुआ पर वर्षों पहले यौन उत्पी़डन जैसा आचरण करने का आरोप लगाया। उन्होंने अपने आरोपों में मल्लिका का भी नाम लिया है।इस पर मल्लिका ने इंस्टाग्राम पर बयान जारी कर कहा है कि जैन द्वारा उन्हें इस विवाद में शामिल करना सही नहीं है। उन्होंने कहा, मैं आंदोलन के साथ हूं और आवाज उठाने वालों का समर्थन करती हूं, लेकिन इस मामले में मेरा नाम लपेटना सही नहीं है। मल्लिका ने कहा, यह उनकी ल़डाई नहीं है। अपने मामले में वह अपने हिसाब से निपटेंगी।कॉमेडियन ने कहा, यह मेरी ल़डाई नहीं है। यह मेरी जिम्मेदारी या मेरी शर्म या मेरा बोझ नहीं है। मैं इससे अपने हिसाब से अपने वक्त में निपटूंगी। आप अपने बयान पर महिलाओं को बयान देने के लिए मजबूर करना बंद करें। आरोपों में मल्लिका का नाम लेने के लिए जैन ने माफी मांगते हुए फेसबुक पर लिखा है मेरा ऐसा कोई इरादा नहीं था। इस बारे में ध्यान दिलाने के लिए दोस्तों, समर्थकों का शुक्रिया। अपने पिता के कृत्यों के लिए वह जिम्मेदार नहीं है। उम्मीद करती हूं कि वह मेरी बात पर भरोसा करेगी तथा मेरे एवं उन महिलाओं के प्रति सहानुभूति रखेगी जिनका उसने (दुआ ने) उत्पी़डन किया है।

Tags:

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

भरोसा रखें, घबराएं नहीं भरोसा रखें, घबराएं नहीं
कुछ लोगों ने जमाखोरी और कालाबाजारी शुरू कर दी है
सरकार ने घरेलू एलपीजी की निरंतर आपूर्ति सुनिश्चित की, कहा- घबराकर बुकिंग करने की कोई जरूरत नहीं
बेंगलूरु अपार्टमेंट्स फेडरेशन ने लोगों से एलपीजी का जिम्मेदारी से उपयोग करने की अपील की
राहुल गांधी ऊर्जा मुद्दे पर गलत सूचना फैला रहे हैं: गिरिराज सिंह
ईरान अपने शहीदों के खून का बदला लेने से पीछे नहीं हटेगा: नए सर्वोच्च नेता
ईरान ने इजराइल पर बरसाईं बैलिस्टिक मिसाइलें, 60 लोग घायल
'अमेरिका और उसके सहयोगियों को लाभ पहुंचाने वाला कोई भी तेल हॉर्मुज़ जलडमरूमध्य से नहीं गुजरने देंगे'