लंबे समय तक याद रखी जाएगी पद्मावत : रणवीर

लंबे समय तक याद रखी जाएगी पद्मावत : रणवीर

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह का कहना है कि उनकी फिल्म पद्मावत लंबे समय तक याद रखी जाएगी। संजय लीला भंसाली के निर्देशन में बनी फिल्म पद्मावत में रणवीर सिंह के अभिनय की काफी तारीफ हो रही है। फिल्म में रणवीर सिंह ने अलाउद्दीन खिलजी का किरदार निभाया है जबकि दीपिका पादुकोण ने रानी पद्मावती और शाहिद कपूर ने महारावल रतन सिंह की भूमिका अदा की है। रणवीर का मानना है कि, फिल्में आती हैं और चली जाती हैं लेकिन वही फिल्में मायने रखती है जो लंबे समय तक याद रखी जाती हैं। रणवीर ने कहा कि उनकी फिल्म पद्मावत लंबे समय तक याद रखी जाएगी। रणवीर ने कहा, पद्मावत ने जो कर दिखाया है मैंने उसकी कामना नहीं की थी। यह उन चुनिंदा फिल्मों में से है जिसके पास सब कुछ है फिर वह बॉक्स ऑफिस सक्सेस हो या क्रिटिकली अक्लेम होना हो। जिस प्रकार फिल्म को दर्शकों ने हाथों हाथ लिया, वह एक लंबे समय तक याद रखा जाएगा।

Tags:

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

घुसपैठियों को बचाने के लिए तृणकां किसी भी हद तक जा सकती है: प्रधानमंत्री घुसपैठियों को बचाने के लिए तृणकां किसी भी हद तक जा सकती है: प्रधानमंत्री
Photo: @BJP4India X account
विद्याशिल्प यूनिवर्सिटी ने एलायंस फ़्रांसेज़ दे बेंगलूरु के साथ इमैजिनरी फ़्यूचर्स 2050 का उद्घाटन किया
बांग्लादेश: हिंदू व्यापारी की केले के विवाद में पीट-पीटकर हत्या, 3 लोग गिरफ्तार
कांग्रेस ने सरकारें बनाने और वोट पाने के लिए असम की मिट्टी घुसपैठियों को सौंप दी: प्रधानमंत्री
बांग्लादेश में एक और हिंदू की हत्या की गई
मालदा: प्रधानमंत्री ने भारत की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया
छत्तीसगढ़: बीजापुर जिले में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़, 2 नक्सली ढेर