प्रियंका चोपड़ा को अपनी प्रेरणा मानती हैं दिशा पाटनी

प्रियंका चोपड़ा को अपनी प्रेरणा मानती हैं दिशा पाटनी

पटना। बॉलीवुड अभिनेत्री दिशा पाटनी देशी गर्ल प्रियंका चोप़डा को अपनी प्रेरणाश्रोत मानती हैं। एमएस धोनी द अन्टोल्ड स्टोरी और कुंगफू योगा जैसी फिल्मों में काम कर चुकी दिशा पाटनी एक कार्यक्रम में शामिल होने राजधानी पटना आई थी। दिशा ने बताया कि वह प्रियंका चोप़डा को अपनी प्रेरणाश्रोत मानती है। उन्होंने कहा, प्रियंका ने बहुत कम समय में न केवल गायकी बल्कि अभिनय से भी अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाई है। यदि अवसर मिलता है तो उनके साथ काम करना पसंद करूंगी। दिशा ने हॉलीवुड फिल्म कुंगफू योगा में चीनी सुपरस्टार जैकी चैन के साथ काम किया है। जैकी के साथ काम करने को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब दिशा ने कहा, कुंगफू योगा में काम करना एक शानदार अनुभव था, खासकर जैकी चैन के साथ काम करना, जिनकी फिल्में देखकर मैं ब़डी हुई हूं। वह काफी विनम्र इंसान हैं। उनके साथ काम करना मेरे जीवन में बदलाव लाने वाला अनुभव था।बॉलीवुड में इन दिनों जीवनी पर आधारित फिल्में बनाई जा रही है। दिशा ने महेन्द्र सिंह धोनी के जीवन पर बनाई गई फिल्म एमएस धोनी द अन्टोल्ड स्टोरी में काम किया है। फिल्म में सुशांत सिंह राजपूत ने धोनी का किरदार निभाया था। दिशा से जब पूछा गया कि वह किसी बॉयोपिक में काम करना पसंद करेंगी तो उन्होंने कहा कि अभी उन्होंने इस बारे में सोचा नही है।दिशा से जब पूछा गया कि यदि वह अभिनेत्री नहीं बनती तो क्या बनती। इस पर दिशा ने बताया कि वह वायुसेना में पायलट बनना चाहती थी लेकिन ऐसा नहीं हो सका। दिशा ने बताया कि वह स्वभाव से बहुत शर्मीली थी और १६ साल की उम्र तक उनके दोस्त भी नहीं बने थे। मेरे मन में वायुसेना पायलट बनने का ख्याल आता था। लेकिन, भाग्य को अभिनय के क्षेत्र में लाना मंजूर था। मौका मिला तो उन्होंने लपक लिया और धीरे-धीरे अभिनय में दिलचस्पी पैदा हो गई। दिशा ने बताया कि उनकी आने वाली फिल्म बागी-२ है जिसमें उनके अभिनय का नया रंग दर्शकों को देखने को मिलेगा।

Tags:

About The Author

Related Posts

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

कर्नाटक: सुवर्ण विधान सौधा तक मार्च के दौरान भाजपा नेताओं, किसानों को हिरासत में लिया गया कर्नाटक: सुवर्ण विधान सौधा तक मार्च के दौरान भाजपा नेताओं, किसानों को हिरासत में लिया गया
बेलगावी/दक्षिण भारत। कर्नाटक भाजपा अध्यक्ष विजयेंद्र येडीयुरप्पा समेत कई प्रदर्शनकारियों को  मंगलवार को हिरासत में लिया गया। वे बड़ी संख्या...
वंदे मातरम् ने राष्ट्र की आत्मा को जगाने का काम किया: अमित शाह
केंद्र सरकार किसानों की समस्याएं हल करने में कर्नाटक का सहयोग नहीं कर रही: डीके शिवकुमार
बिहार में बड़ी जीत के लिए राजग सांसदों ने प्रधानमंत्री का अभिनंदन किया
एएससी सेंटर एंड कॉलेज ने 265वां आर्मी सर्विस कॉर्प्स डे मनाया
'दपरे' के बेंगलूरु मंडल ने हाफ मैराथन में बनाया कीर्तिमान
स्वदेश को मां कहने में संकोच क्यों?