आईएफएफआई के समापन समारोह में अक्षय कुमार होंगे मुख्य अतिथि

आईएफएफआई के समापन समारोह में अक्षय कुमार होंगे मुख्य अतिथि

पणजी। गोवा में आयोजित ४८ वें भारतीय अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (आईएफएफआई) के समापन समारोह में अक्षय कुमार मुख्य अतिथि होंगे। ५० वर्षीय अभिनेता ने कहा कि वह आईएफएफआई के समापन समारोह का हिस्सा बनने पर बहुत उत्साहित हैं। कुमार ने कहा, आईएफएफआई ने वास्तव में अपनी छाप छो़डी है और सिने प्रेमियों के समक्ष भारत और विदेश का बेहतरीन सिनेमा परोसा है। मैं समापन समारोह में शामिल होने और दुनिया भर से आए हमारे अतिथियों को विदा करने को लेकर उत्साहित हूं। सलमान खान आज रात इस समारोह का समापन करेंगे। उनके साथ फिल्म ट्यूबलाइट के सह-बाल कलाकार माटीन रे तंगु भी मौजूद होंगे। अभिनेत्री कैटरीना कैफ इस समारोह में इस विशेष अतिथि होंगी। आईएफएफआई का आज समापन है। आठ दिनों तक चलने वाले इस फिल्म महोत्सव का उद्घाटन शाहरुख खान ने २० नवंबर को किया था।

Tags:

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download