‘पद्माावती’ के ट्रेलर पर लोगों की जबरदस्त प्रतिक्रिया से खुश हैं रणवीर

‘पद्माावती’ के ट्रेलर पर लोगों की जबरदस्त प्रतिक्रिया से खुश हैं रणवीर

मुंबई। अभिनेता रणवीर सिंह ने कहा है कि ’’पद्मावती’’ के पहले ट्रेलर पर लोगों की प्रतिक्रिया देखकर वह बेहद खुश हैं। उन्होंने लोगों की प्रतिक्रिया को अनोखा और दुर्लभ बताया है। संजय लीला भंसाली की इस फिल्म के ट्रेलर को बॉलीवुड से और सोशल मीडिया पर लोगों की काफी प्रशंसा हासिल हुई है। ट्रेलर में शक्ति और जबरदस्त इच्छाशक्ति का मिश्रण दिखाया गया है। इस फिल्म में सुल्तान अलाउद्दीन खिलजी का किरदार निभाने वाले रणवीर सिंह ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट में अपने प्रशंसकों और फॉलोवर्स का उनके प्रेम और प्रशंसा के लिए शुक्रिया अदा किया है। सिंह के साथ इस फिल्म में अभिनेत्री दीपिका पादुकोण ’’रानी पद्मावती’’ और शाहिद कपूर ’’महारावल रतन सिंह’’ का किरदार अदा कर रहे हैं। सिंह ने पोस्ट में लिखा है, उन सभी लोगों का दिल से शुक्रिया, जिन्होंने हमारे ट्रेलर की प्रशंसा की। इस तरह की प्रशंसा अद्भुत और दुर्लभ है।’’ इसके बाद सिंह ने पद्मावती की टीम और अपने निर्देशक भंसाली की प्रशंसा करते हुए कहा कि यह उनके दृ़ढ इरादे का सबूत है। अभिनेता ने लिखा, संजय सर काफी निपुण हैं और फिल्मों को बेहद कुशलता से रचनेवाले हैं। उन्होंने फिल्म के लिए ल़डाई ल़डी, काफी कुछ झेला और फिल्म के लिए त्याग किया। इस फिल्म के ट्रेलर की सफलता उनके दृ़ढ इरादे का सबूत है।’’ सिंह फिल्म की शूटिंग के आखिरी दौर में हैं और उन्होंने इस फिल्म को अविस्मरणीय अनुभव बताया है। अभिनेत्री दीपिका पादुकोण ने भी दर्शकों के प्रेम और समर्थन के लिए आभार जताया है। उन्होंने ट्विटर पर लिखा, यह दिन समाप्त होने को आ गया और आज जिस तरह का आनंद महसूस कर रही हूं, मैंने उसके लिए आभार भी प्रकट करना शुरू नहीं किया।’’ अभिनेत्री ने लिखा, मैं कभी-कभी सोचती हूं कि मैंने इतना प्रेम और प्रशंसा हासिल करने के लिए क्या किया है। मैं सिर्फ आप सभी का बेहद शुक्रिया अदा कर सकती हूं।

Tags:

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

बेंगलूरु अपार्टमेंट्स फेडरेशन ने लोगों से एलपीजी का जिम्मेदारी से उपयोग करने की अपील की बेंगलूरु अपार्टमेंट्स फेडरेशन ने लोगों से एलपीजी का जिम्मेदारी से उपयोग करने की अपील की
सरकार और एलपीजी वितरक आपूर्ति को स्थिर करने के लिए काम कर रहे हैं
राहुल गांधी ऊर्जा मुद्दे पर गलत सूचना फैला रहे हैं: गिरिराज सिंह
ईरान अपने शहीदों के खून का बदला लेने से पीछे नहीं हटेगा: नए सर्वोच्च नेता
ईरान ने इजराइल पर बरसाईं बैलिस्टिक मिसाइलें, 60 लोग घायल
'अमेरिका और उसके सहयोगियों को लाभ पहुंचाने वाला कोई भी तेल हॉर्मुज़ जलडमरूमध्य से नहीं गुजरने देंगे'
गोबर-गोमूत्र का उपहास क्यों?
अमेरिका-इज़राइल के हमलों में 414 महिलाएं और बच्चे मारे गए: ईरान