दीपिका और इरफान की जोड़ी फिर मचाएगी धूम

दीपिका और इरफान की जोड़ी फिर मचाएगी धूम

मुंबई। बॉलीवुड की डिंपल गर्ल दीपिका पादुकोण और संजीदा अभिनय के लिए मशहूर इरफान खान की जो़डी फिर से सिल्वर स्क्रीन पर नजर आएगी। दीपिका, सपना दीदी पर बनने वाली फिल्म में काम करने जा रही हैं, जिसमें फिल्म पीकू के उनके को-एक्टर इऱफान खान भी होंगे। यह फिल्म अगले साल रिली़ज होगी। टी सीरी़ज और विशाल भारद्वाज प्रोड्यूस यह फिल्म एक ़जमाने की माि़फया क्वीन राहिमा खान की लाइफ पर आधारित होगी। इस फिल्म का निर्देशन हनी त्रेहन करने जा रहे हैं। हनी लंबे समय से विशाल के साथ उनकी कास्टिंग विभाग से जु़डे रहे हैं। फिल्म की कहानी एस हुसैन ़जैदी की किताब ‘माफिया क्वीन्स ऑफ मुंबई‘ के एक अध्याय पर बेस्ड है।निर्माता भूषण कुमार का कहना है कि दीपिका और इरफान बेहतरीन एक्टर्स हैं। हम सभी इस बात को लेकर उत्साहित हैं कि एक बार फिर से ये हिट जो़डी साथ-साथ आ रही है। फिल्म की शूटिंग वर्ष २०१८ की शुरुआत की जाएगी और फिल्म अगले साल अक्टूबर में रिली़ज होगी।

Tags:

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

भारत के युवा 'वैश्विक भलाई के लिए नवाचार' की यात्रा पर तेज़ी से आगे बढ़ रहे हैं: प्रधानमंत्री भारत के युवा 'वैश्विक भलाई के लिए नवाचार' की यात्रा पर तेज़ी से आगे बढ़ रहे हैं: प्रधानमंत्री
Photo: @BJPLive X account
कर्नाटक उच्च न्यायालय ने भाजपा द्वारा राहुल गांधी के खिलाफ दायर मानहानि मामले को खारिज किया
बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी के सांसदों ने तारिक रहमान को संसदीय दल का नेता चुना
एआई एक्सपो विचारों, नवाचार और उद्देश्य का शक्तिशाली संगम है: प्रधानमंत्री
अब मोहाली के स्कूलों को मिले धमकी वाले ईमेल, एक अस्पताल का भी उल्लेख
फर्जी धमकियों का असली मकसद
अमेरिका के साथ व्यापार समझौते से किसानों की रोजी-रोटी खत्म हो जाएगी: कांग्रेस