सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 322 अंक चढ़ा, निफ्टी 11,800 अंक के पार

सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 322 अंक चढ़ा, निफ्टी 11,800 अंक के पार

सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 322 अंक चढ़ा, निफ्टी 11,800 अंक के पार

शेयर बाजार.. सांकेतिक चित्र

मुंबई/भाषा। वैश्विक बाजारों के सकारातमक रुख के बीच एचडीएफसी बैंक, एचडीएफसी, आईसीआईसीआई बैंक और एक्सिस बैंक के शेयरों में तेजी से सोमवार को शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 300 अंक से अधिक की बढ़त के साथ खुला।

Dakshin Bharat at Google News
बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 322.40 अंक या 0.81 प्रतिशत की बढ़त के साथ 40,305.38 अंक पर पहुंच गया। इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 85.80 अंक या 0.73 प्रतिशत के लाभ के साथ 11,848.25 अंक पर कारोबार कर रहा था।

सेंसेक्स की कंपनियों में ओएनजीसी का शेयर सबसे अधिक करीब चार प्रतिशत चढ़ गया। एनटीपीसी, एचडीएफसी, एक्सिस बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, पावरग्रिड और नेस्ले इंडिया के शेयर भी लाभ में थे। वही दूसरी ओर टीसीएस, टेक महिंद्रा, इन्फोसिस और सनफार्मा के शेयर नुकसान में थे।

पिछले कारोबारी सत्र में सेंसेक्स 254.57 अंक या 0.64 प्रतिशत की बढ़त के साथ 39,982.98 अंक पर बंद हुआ था। इसी तरह निफ्टी 82.10 अंक या 0.70 प्रतिशत के लाभ से 11,762.45 अंक रहा था।

Tags:

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

भरोसा रखें, घबराएं नहीं भरोसा रखें, घबराएं नहीं
कुछ लोगों ने जमाखोरी और कालाबाजारी शुरू कर दी है
सरकार ने घरेलू एलपीजी की निरंतर आपूर्ति सुनिश्चित की, कहा- घबराकर बुकिंग करने की कोई जरूरत नहीं
बेंगलूरु अपार्टमेंट्स फेडरेशन ने लोगों से एलपीजी का जिम्मेदारी से उपयोग करने की अपील की
राहुल गांधी ऊर्जा मुद्दे पर गलत सूचना फैला रहे हैं: गिरिराज सिंह
ईरान अपने शहीदों के खून का बदला लेने से पीछे नहीं हटेगा: नए सर्वोच्च नेता
ईरान ने इजराइल पर बरसाईं बैलिस्टिक मिसाइलें, 60 लोग घायल
'अमेरिका और उसके सहयोगियों को लाभ पहुंचाने वाला कोई भी तेल हॉर्मुज़ जलडमरूमध्य से नहीं गुजरने देंगे'