मुरली रामकृष्णन को साउथ इंडियन बैंक का एमडी, सीईओ बनाने को आरबीआई की मंजूरी
On
मुरली रामकृष्णन को साउथ इंडियन बैंक का एमडी, सीईओ बनाने को आरबीआई की मंजूरी
नई दिल्ली/भाषा। निजी क्षेत्र के साउथ इंडियन बैंक ने गुरुवार को बताया कि भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने मुरली रामकृष्णन को बैंक का प्रबंध निदेशक (एमडी) और सीईओ बनाए जाने के लिए अपनी मंजूरी दी है। उनकी नियुक्ति एक अक्टूबर से प्रभावी होगी।
रामकृष्णन 30 मई, 2020 को आईसीआईसीआई बैंक से वरिष्ठ महाप्रबंधक (रणनीतिक परियोजना समूह) के रूप में सेवानिवृत्त हुए थे। वे एक जुलाई 2020 को साउथ इंडियन बैंक के सलाहकार बने।केरल स्थित साउथ इंडियन बैंक ने शेयर बाजार को बताया कि आरबीआई ने एक अक्टूबर, 2020 से तीन साल के लिए बैंक के प्रबंध निदेशक और सीईओ के रूप में मुरली रामाकृष्णन की नियुक्ति को मंजूरी दे दी है।
Tags:
About The Author
Related Posts
Latest News
05 Sep 2026 19:02:53
Photo: DKShivakumar.official FB Page


