रिलायंस जियो में छठा बड़ा निवेश, इस कंपनी ने 9,093.60 करोड़ में खरीदी 1.85% हिस्सेदारी
On
रिलायंस जियो में छठा बड़ा निवेश, इस कंपनी ने 9,093.60 करोड़ में खरीदी 1.85% हिस्सेदारी
नई दिल्ली/भाषा। रिलायंस इंडस्ट्रीज ने शुक्रवार को अपनी डिजिटल इकाई जियो प्लेटफार्म्स में अबू धाबी स्थित निवेश कंपनी मुबाडाला को 9,093.60 करोड़ रुपए में 1.85 प्रतिशत हिस्सेदारी बेचने की घोषणा की।
रिलायंस द्वारा बीते कुछ सप्ताह में यह छठा सौदा है, जिसके जरिए अब तक कुल 87,655.35 करोड़ रुपए जुटाए जा चुके हैं। इस धनराशि से समूह को कर्जमुक्त होने में मदद मिलेगी।कंपनी ने एक बयान में बताया, ‘मुबाडला इन्वेस्टमेंट कंपनी (मुबाडला) जियो प्लेटफॉर्म में 9,093.60 करोड़ रुपए निवेश करेगी। इसके लिए इक्विटी मूल्य 4.91 लाख करोड़ रुपए और उद्यम मूल्य 5.16 लाख करोड़ रुपए आंका गया है।’
इस निवेश के साथ जियो प्लेटफार्म्स ने फेसबुक, सिल्वर लेक, विस्टा इक्विटी पार्टनर्स, जनरल अटलांटिक, केकेआर और मुबाडला जैसे प्रमुख वैश्विक प्रौद्योगिकी कंपनियों और निवेशकों के जरिए छह सप्ताह से कम समय में कुल 87,655.35 करोड़ रुपए जुटाए हैं।
Tags:
About The Author
Related Posts
Latest News
05 Dec 2025 13:45:54
Photo: narendramodi FB Page


